न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राफेल सौदे से जुड़े गुम दस्तावेजों की जांच सबसे पहले मनोहर पर्रिकर से शुरू होनी चाहिए - राहुल गांधी

शुक्रवार को राफेल सौदे से जुड़े गुम दस्तावेजों की जांच को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि सबसे पहले गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) से शुरू होनी चाहिए जिन्होंने कथित रूप से दावा किया था कि सौदे से संबंधित फाइलें उनके पास हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Mar 2019 1:36:27

राफेल सौदे से जुड़े गुम दस्तावेजों की जांच सबसे पहले मनोहर पर्रिकर से शुरू होनी चाहिए - राहुल गांधी

शुक्रवार को राफेल सौदे से जुड़े गुम दस्तावेजों की जांच को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि सबसे पहले गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) से शुरू होनी चाहिए जिन्होंने कथित रूप से दावा किया था कि सौदे से संबंधित फाइलें उनके पास हैं। फ्रांस के साथ जब राफेल सौदे पर हस्ताक्षर हुए थे तब पर्रिकर रक्षा मंत्री थे और केन्द्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि करोड़ों रुपयों के करार से जुड़े दस्तावेज 'चोरी' हो गये हैं।

गांधी ने गोवा की बीजेपी नीत सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जैसे इस तटीय राज्य में सरकार लापता है, वैसे ही राफेल से संबंधित दस्तावेज गायब हो गये हैं। गांधी 'जीत की ओर' बैनर तले बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ''जैसे गोवा में सरकार लापता है, (राफेल से जुड़ी) फाइलें भी लापता हो गई हैं। अगर आप जांच करना चाहते हैं तो इसकी शुरुआत पर्रिकर से होनी चाहिए।''

गांधी ने गोवा के मंत्री विश्वजीत राणे और एक अज्ञात कॉलर के बीच राफेल सौदे के संबंध में बातचीत के कथित ऑडियो टेप के संदर्भ में कहा, ''पर्रिकर ने कैबिनेट से कहा था कि राफेल फाइलें उनके पास हैं।'' उन्होंने ऑडियो टेप के हवाले से कहा, ''(प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी मुझे मुख्यमंत्री पद से नहीं हटा सकते। जिस दिन उन्होंने मुझे हटाया, मैं फाइलें दिखा दूंगा। अगर फाइलें गुम हुई हैं तो पर्रिकर की जांच कराइए।''

बता दे, बुधवार को राफेल केस (Rafale Case) पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने बताया कि रक्षा मंत्रालय से राफेल की कुछ गोपनीय फाइलें चोरी हो गईं। जिसके बाद राफेल मुद्दे को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। गुरुवार की सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मोदी सरकार (Modi Government) पर हमला बोला और कहा था कि सरकार से कई सारी चीजें गायब हो गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का काम ही है गायब करना। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि एक नई लाइन निकली है, 'गायब हो गया'। अब दो करोड़ युवाओं का रोजगार गायब हो गया, किसानों को सही दाम गायब हो गया, 15 लाख का वादा गायब हो गया, किसानों के बीमा का दाम गायब हो गया, डोकलाम गायब हो गया और अब राफेल की फाइलें गायब हो गईं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा, 'चौकीदार को बचाने की कोशिश जारी है। राफेल के कागज गायब हुए हैं, मतलब वो सच्चे हैं। राहुल गांधी ने बयान दिया- राफेल डील की मोदी जी ने बाईपास सर्जरी की है।' राहुल गांधी ने कहा, 'नरेंद्र मोदी की डील की वजह से भारत में राफेल विमान लाने में देरी हुई है जिसका सबूत सबूत हम देंगे।' उन्होंने ये भी कहा, 'फाइल में लिखा है कि पीएमओ डील में दखल दे रहा था। पर्रिकर के पास फाइल होने की जांच कीजिए, सिर्फ पीएम ही नहीं सभी की जांच होनी चाहिए।'

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत