न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चतरा गैंगरेप के बाद घर में घुस नाबालिग को जिंदा जलाया, पंचायत के कानों पर जूँ तक नहीं रेंगी

झारखण्ड के चतरा जिले के इटखोरी में शुक्रवार को दोपहर गैंगरेप के बाद एक किशोरी को जिंदा जला दिया गया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 May 2018 1:37:55

चतरा गैंगरेप के बाद घर में घुस नाबालिग को जिंदा जलाया, पंचायत के कानों पर जूँ तक नहीं रेंगी

झारखण्ड के चतरा जिले के इटखोरी में शुक्रवार को दोपहर गैंगरेप के बाद एक किशोरी को जिंदा जला दिया गया। चतरा के राजा केंदुआ गांव में नाबालिग लड़की के साथ उसके प्रेमी ने ही रेप किया और परिवार वालों को जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार सुबह में पंचायत बुलाई गई थी। बाद में आरोपी परिवार ने किशोरी के पिता की भरी पंचायत में पिटाई भी की। घटना के बाद आरोपी परिवार फरार है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लड़की अधजला शव बरामद कर लिया है। थाने में एक दर्जन लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। जिलाधिकारी जितेंद्र सिंह ने इस बात की पुष्टि की है।

करीब 3 घंटे तक दलील सुनने के बाद पंचायत ने गरीब लड़की की आबरू का सौदा 50 हज़ार में कर दिया, जिसे मानने से पीड़ित लड़की ने इंकार किया। पीड़िता और उसके परिवार वालों का कहना था कि उन्हें पैसे नहीं चाहिए उन्हें न्याय चाहिए, उन्होंने पंचायत से गुहार लगाई कि बलात्कार करने वाले को सजा दी जानी चाहिए, लेकिन पंचायत के कानों पर जूँ तक न रेंगी। जिसके बाद बलात्कारी ने अपने तीन अन्य सहयोगियों हगलू भुइयां, जगदीश भुइयां और संतोष भुईया के साथ मिलकर पीड़िता के घर मे घुसकर उसे जिन्दा जला दिया। यहीं नहीं अपराधियों ने पीड़िता के परिजनों को भी पीटा। इस घटना से पीड़िता का पूरा परिवार शोक संतप्त है। घटना की सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने युवती का अधजला शव बरामद कर लिया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है, फ़िलहाल पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन