न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: मोतीहारी बस दुर्घटना में 27 लोगों की मौत वाले बयान से पलटे मंत्री, कहा- सूचना दी गई वो गलत थी

मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही एसी बस गुरुवार शाम पूर्वी चम्पारण के कोटवा के समीप पुल से नीचे गिर गई और उसमे भीषण आग लग गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 May 2018 2:57:03

बिहार: मोतीहारी बस दुर्घटना में 27 लोगों की मौत वाले बयान से पलटे मंत्री, कहा- सूचना दी गई वो गलत थी

मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही एसी बस गुरुवार शाम पूर्वी चम्पारण के कोटवा के समीप पुल से नीचे गिर गई और उसमे भीषण आग लग गई। हादसा एनएच-28 पर बेलवा चौक समीप हुआ। प्रसाशन ने शुक्रवार को जानकारी दी कि मौके से एक भी शव नहीं मिला। यानी सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। प्रशासन ने घटना जुड़ी सहायता व सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। बता दें कि इससे पहले दिनेश चंद्र यादव ने ही गुरुवार को माना था कि बस दुर्घटना में 27 लोगों की जान गई है।

अपने पुराने बयान पर मंत्री मे सफ़ाई देते हुए कहा, 'बस यात्रियों की मौत को लेकर जो सूचना दी गई थी वो ग़लत थी। हां मैने कहा था कि बस दुर्घटना में 27 लोगों की जान गई क्योंकि स्थानीय सूत्रों से मुझे ऐसी जानकारी मिली थी। हालांकि मैने यह भी कहा था कि अंतिम रिपोर्ट अभी नहीं आई है।'

बता दें कि गुरुवार को बस दुर्घटना के बाद आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने इस घटना में 12 लोगों की मौत की पुष्टि की थी। उसके बाद खबर आई कि 24 लोगों की मौत हुई, बाद में संख्या 27 बताई गई। अब सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की बात कही जा रही है।

मौत के आंकड़ों में हुई भूल पर स्पष्टीकरण देते हुए मंत्री ने कहा, 'बस में 13 लोगों की टिकट बुकिंग थी जिसमें से 8 लोगों को प्रशासन द्वारा इलाज़ के लिए अस्पताल ले जाया गया। जबकि बचे 5 लोगों का कोई अवशेष भी नहीं मिला है ऐसे में लगता है कि वो पहले ही बस से उतर गए थे।'

वहीं गुरुवार को आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया था कि मुजफ्फरपुर से चली इस बस पर कुल 32 लोगों ने बुकिंग कराई थी तथा मुजफ्फरपुर से कुल 13 लोग सवार हुए थे। शेष लोग आगे सवार होने वाले थे। ऐसे में मंत्री का यह बयान विरोधाभास पैदा कर रहा है।

बता दें कि पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को यात्रियों को लेकर एक यात्री बस मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही थी, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर बगरा के समीप चालक का बस से नियंत्रण हट गया और वह सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी। बस के पलटने के बाद उसमें आग लग गई।

ग्रामीणों के मुताबिक, एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी, जिसके बाद उसमें आग लग गई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत