न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में भीषण गर्मी, श्रीगंगानगर में टूटा 75 साल का रिकार्ड

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मई महीने में श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 49.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 31 May 2019 11:46:59

राजस्थान में भीषण गर्मी, श्रीगंगानगर में टूटा 75 साल का रिकार्ड

राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के चलने से जन जीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मई महीने में श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 49.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान रहा है। श्रीगंगानगर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 49.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में मई के महीने में सबसे अधिक तापमान का 75 साल का रिकार्ड टूट गया. इससे पहले श्रीगंगानगर में 30 मई 1944 को अधिकतम तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि 14 जून 1934 को श्रीगंगानगर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, बृहस्पतिवार को श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शाम तक बाड़मेर में 2.4 मिलीमीटर और कोटा में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राज्य के अधिकतर हिस्सों में कल के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्वि दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि चूरू में अधिकतम तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 46.6 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 46.5, जोधपुर 44.7, कोटा में 44.6, अजमेर में 44.5, और बाडमेर में 44.5, राजधानी जयपुर में 44.2, और उदयपुर में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 27.1 से लेकर 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक में और पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर नागौर, पाली व श्रीगंगानगर में भीषण लू की चेतावनी जारी की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह