न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनुच्छेद 35-ए में हुआ बदलाव तो लोग तिरंगे की जगह कोई और झंडा थाम सकते हैं : महबूबा मुफ्ती

पाकिस्तान के शमा न्यूज चैनल को दिए अपने एक इंटरव्यू में जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पुलवामा हमले को लेकर कई बातें कहीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Feb 2019 8:54:29

अनुच्छेद 35-ए में हुआ बदलाव तो लोग तिरंगे की जगह कोई और झंडा थाम सकते हैं : महबूबा मुफ्ती

पाकिस्तान के शमा न्यूज चैनल को दिए अपने एक इंटरव्यू में जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पुलवामा हमले को लेकर कई बातें कहीं। महबूबा ने कहा पुलवामा हमले के बाद राजनेताओं पर भारी दवाब है, लेकिन युद्ध कोई हल नहीं है। चुनाव के कारण हम संकट में फंसे हुए हैं, ऐसी स्थिति में पाकिस्तान को हमले के बाद तनाव को रोकने के लिए कुछ करना चाहिए।

महबूबा ने कहा कि लोगों का गुस्सा कश्मीरियों की तरफ बढ़ रहा है और कश्मीरियों को प्रताड़ित किया जा रहा है जिसके कारण सुप्रीम कोर्ट को दखल देना पड़ा है। पीडीपी मुखिया महबूबा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देर से बयान दिया है लेकिन सही बयान दिया है। उन्होंने कहा, '2014 के चुनाव से पहले अफजल गुरु को फांसी पर लटकाया गया था और इस बार पुलवामा के बाद हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं। मैं ये नहीं कह रही हूं कि मोदी जी कोशिश नहीं कर रहे हैं, लेकिन पहले पठानकोट हुआ और अब पुलवामा। इमरान खान को मोदी जी को फोन करना चाहिए।'

वहीं एक दूसरे न्यूज चैनल दुनिया न्यूज को दिए टेलीफोनिक इंटरव्यू में महबूबा ने कहा, 'मैंने कभी अपना रूख को नहीं बदला। मैंने कभी भी हुर्रियत और जमात पर कार्रवाई करने की अनुमति नहीं दी, यहां तक कि जब मैं बीजेपी के साथ सरकार में थी। पाकिस्तान और भारत को हुर्रियत के साथ बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 35-ए में अगर किसी तरह का बदलाव किया गया तो राज्य के लोग राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की बजाय किसी और झंडे को भी थाम सकते हैं। महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब सुप्रीम कोर्ट इस हफ्ते अनुच्छेद 35-ए की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने वाला है। न्यायालय इस मामले में 26 फरवरी से 28 फरवरी के बीच किसी भी दिन सुनवाई कर सकता है।

आपको बता दें कि भाजपा को छोड़कर लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने कड़े बयान जारी कर अनुच्छेद 35-ए को कमजोर करने या इसमें संशोधन करने के केंद्र के किसी भी कदम का विरोध किया है। महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने पत्रकारों को बताया, ‘मैं (एनसी अध्यक्ष) उमर अब्दुल्ला के संपर्क में हूं। हमारे पास एक ऐसी रणनीति होनी चाहिए ताकि अनुच्छेद 35-ए पर कोई हमला नहीं हो और यदि हमला होता है तो मैं नहीं जानती कि कश्मीर के लोग अपने हाथों में तिरंगे के अलावा कौन सा झंडा थाम लेंगे। यदि उन्होंने ऐसा किया तो फिर हमें मत कहना कि हमने आपको (केंद्र को) चेतावनी नहीं दी थी। जम्मू-कश्मीर के लोगों को मजबूर न करें'।

पुलवामा के बाद हालात बिगड़ गए हैं। मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान कश्मीरियों के दर्द को समझेगा और तनाव कम करने के लिए कुछ कदम उठाएगा।' दोनों देशों के बीच बातचीत पर जोर देते हुए महबूबा ने कहा, 'यदि चीजें बातचीत से सुधर सकती हैं तो फिर युद्ध की क्या जरूरत है। कठोर नीति हमें कहीं का नहीं छोड़ेगी। कश्मीर को हमेशा से ही एक एजेंडे के रूप में प्रयोग किया गया।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत