न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन, 300 लोगों को भेजा जाएगा निमंत्रण, उद्धव-नितीश को भी न्योता

शिवसेना सूत्रों की मानें तो सोमवार दोपहर या शाम तक अयोध्या जाने पर सहमति बन सकती है। बता दें कि 5 अगस्त को होने वाले इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Jul 2020 1:39:59

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन, 300 लोगों को भेजा जाएगा निमंत्रण, उद्धव-नितीश को भी न्योता

अयोध्या में राम मंदिर के लिए पांच अगस्त को भूमि पूजन हो सकता है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को 3 और 5 अगस्त की तारीख भेजी गई थी। सूत्रों के अनुसार पीएमओ ने 5 अगस्त को चुना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भूमि पूजन में शिरकत कर सकते हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी राम मंदिर (Ram Mandir) के भूमि पूजन (Foundation Stone) में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी तक उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को अयोध्या आने का कोई औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक न्योता मिलने के बाद ही वो आने का कोई फैसला करेंगे। शिवसेना सूत्रों की मानें तो सोमवार दोपहर या शाम तक अयोध्या जाने पर सहमति बन सकती है। बता दें कि 5 अगस्त को होने वाले इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे।

बता दें पिछले साल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे ने अयोध्या का दौरा किया था। उद्धव के अयोध्या दौरे के समय उनकी पत्नी और बेटे आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद इस साल मार्च में भी ठाकरे अयोध्या गए थे। जहां उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था।

मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि इस भव्य कार्यक्रम के लिए करीब 300 लोगों को निमंत्रण भेजा जाएगा, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस बेहद खास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस लिस्ट में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम भी शामिल है।

भूमि पूजन का कार्यक्रम

अयोध्या में पुजारियों ने राम जन्मभूमि स्थल पर 3 अगस्त से शुरू होने वाले तीन दिवसीय वैदिक अनुष्ठानों के साथ समारोह के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की है। 4 अगस्त को रामचर्य 'पूजा' और 5 अगस्त को 'भूमि पूजन' होगा। जो दोपहर 12:15 बजे के आसपास आयोजित किया जाएगा

ऐसा होगा मंदिर

राम मंदिर के नक्शे में बदलाव किया गया है। अब राम मंदिर 2 नहीं बल्कि 3 मंजिला होगा, जिसकी लंबाई 268 फीट और चौड़ाई 140 फीट होगी। गर्भगृह और सिंहद्वार के नक्शे में कोई बदलाव नहीं होगा। राम मंदिर के अग्रभाग, सिंह द्वार, नृत्य मंडप, रंग मंडप और सिंह द्वार को छोड़कर लगभग सबका नक्शा बदलेगा। मंदिर की ऊंचाई पहले 128 फीट थी, जो अब 161 फीट हो गई है। तीन मंजिला (तल) बनने वाले राम मंदिर में 318 खंभे होंगे। हर तल पर 106 खंभे बनाए जाएंगे। राम मंदिर के नक्शे को नए सिरे से तैयार करने में वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा जुटे हैं। राम मंदिर में पांच शिखर बनाए जाएंगे। करीब 100 से 120 एकड़ भूमि पर पांच शिखर वाला मंदिर दुनिया में कहीं नहीं है।

पीएम मोदी रखेंगे नींव

खबर है कि 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभिजीत मुहूर्त में ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’ में राममंदिर का भूमि पूजन करेंगे। ताम्र कलश में गंगाजल और अन्य तीर्थों का जल लाकर पूजन किया जाएगा। राम मंदिर के भूमि पूजन में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास लगभग 40 किलो चांदी की श्रीराम शिला को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 40 किलो चांद की श्रीराम शिला का पूजन करेंगे और इसे स्थापित करेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के मुताबिक, करीब 40 किलो चांदी की श्रीराम शिला से भूमि पूजन होगा और 3:30 फिट गहरी भूमि में 5 चांदी की शिलाएं रखी जाएंगी, जो 5 नक्षत्रों का प्रतीक होगा।

माना जाता है कि अभिजीत मुहूर्त में भगवान राम का जन्म हुआ था। यही वजह है कि राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए इस मुहूर्त का चय किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि सोमपुरा ही मंदिर का निर्माण करेगा। सोमनाथ मंदिर को भी इन्हीं ने बनाया था। भूमिपूजन के लिए पंडित भी प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी से ही आएंगे। तीन से साढ़े तीन साल के समय में मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। मंदिर ट्रस्ट इसमें सरकार से पैसा नहीं लेगा। जो दान पहले आया है वो उपयोग किया जाएगा, इसके अलावा कोरोना संकट से उबरने के बाद ट्रस्ट 10 करोड़ लोगों से मंदिर के लिए दान लेने पर भी विचार कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप