न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मथुरा : सेल्फी और TikTok वीडियो बनाने के चक्कर में यमुना में डूबा युवक

मथुरा में टिक-टॉक वीडियो (TikTok Video) बनाने और सेल्फी (Selfie) लेने के चक्कर में एक शख़्स की यमुना में डूबकर मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 23 Jun 2019 9:57:04

मथुरा : सेल्फी और TikTok वीडियो बनाने के चक्कर में यमुना में डूबा युवक

मथुरा में टिक-टॉक वीडियो (TikTok Video) बनाने और सेल्फी (Selfie) लेने के चक्कर में एक शख़्स की यमुना में डूबकर मौत हो गई। शनिवार को महावन के ब्रह्माण्ड घाट पर टिक-टॉक वीडियो बनाने के चक्कर में यमुना में डूबकर मौत हो गई। एसपी (देहात) आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया, ‘छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर से 55 लोगों का एक दल 16 जून को तीर्थाटन करने निकला था। वे लोग वाराणसी, अयोध्या, हरिद्धार व ऋषिकेश होते हुए शनिवार को ही मथुरा में महावन के ब्रह्माण्ड घाट पर यमुना स्नान के लिए रुके थे। उन्हीं में 24 वर्षीय हितेश वासनिक पुत्र प्रदीप वासनिक भी शामिल था'।

उन्होंने बताया, ‘युवक के साथियों के मुताबिक वह पूरी यात्रा में जगह-जगह सेल्फी लेता आ रहा था और जगह-जगह वीडियो बनाने में लगा हुआ था। वह सोशल मीडिया ऐप टिक-टॉक के लिए भी वीडियो बना रहा था। घाट पर पहुंचकर भी वह उसी प्रकार वीडियो बनाने लगा। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह यमुना में जा गिरा'।

उन्होंने बताया कि युवक के नदी में गिरते ही कई गोताखोर भी कूद पड़े और उसे बाहर निकाल लिया। हालांकि जब उसे अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके साथ यात्रा पर निकले मित्र ओम पटेल ने उसके घरवालों को सूचना दी। इसके बाद युवक के घर चीख-पुकार मच गई।

राजस्थान के कोटा में बारह साल के बच्चे की मौत

वही दो दिन पहले राजस्थान के कोटा में एक बारह साल के बच्चे की कथित तौर पर टिक-टॉक विडियो (TikTok Video) बनाते समय मौत हो गई। कौशल नाम का यह बच्चा आठवीं कक्षा में पढ़ता था। उसका शव घर के बाथरूम में पाया गया और उसके गले में लोहे की चेन लिपटी थी। पुलिस ने बताया कि जब कौशल का शव बरामद किया गया तो परिजनों ने बताया कि वह अपने हाथों में चूड़ियां और गले में मंगलसूत्र पहने था। घरवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने कौशल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि कौशल अपने मोबाइल पर कई सारे टिक-टॉक विडियो बनाता था। उस दिन भी वह विडियो बना रहा था। विडियो बनाने से पहले उसने चूड़ियां और मंगलसूत्र पहना लेकिन उसकी मौत हो गई।

हालांकि पुलिस अभी इस बात की पड़ताल नहीं कर पाई है कि उसकी मौत कैसे हुई। कौशल के पिता ने बताया कि मरने से एक दिन पहले घर में मेहमान आए थे। कौशल को मोबाइल चलाने को नहीं मिला था तो वह बहुत परेशान था। वह पूरी रात जागकर मोबाइल से खेलता रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत