न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोवा : मनोहर पर्रिकर ने की खून की उल्टी, प्रवक्ता ने बताया हालत स्थिर, विपक्ष ने उठाई ये मांग

मनोहर पर्रिकर को खून की उल्टी हुई है। हालांकि डाक्टरों ने जांच के बाद कहा कि सीने में किसी तरह का संक्रमण नहीं निकला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Feb 2019 7:57:56

गोवा : मनोहर पर्रिकर ने की खून की उल्टी, प्रवक्ता ने बताया हालत स्थिर, विपक्ष ने उठाई ये मांग

लंबे समय से बीमार चल रहे गोवा (Goa) के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) को शनिवार रात एक बार फिर गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। मनोहर पर्रिकर को खून की उल्टी हुई है। हालांकि डाक्टरों ने जांच के बाद कहा कि सीने में किसी तरह का संक्रमण नहीं निकला है। इस बात की जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता प्रमोद सावंत ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर और डॉ. प्रमोद गर्ग से मिला। डॉक्टर ने कहा कि हालत स्थिर है। सीने में इन्फेक्शन नहीं है, हालांकि उन्होंने खून की उल्टियां कीं।

उधर, मनोहर पर्रिकर के अस्पताल में भर्ती होने पर विपक्षी कांग्रेस ने सोमवार को राज्य सरकार से उनकी चिकित्सा स्थिति के बारे में ‘‘अफवाहों और अटकलों'' पर विराम लगाने के लिए नियमित स्वास्थ्य बुलेटिन जारी करने की मांग की है।

विपक्ष के नेता चंद्रकांत कवलेकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सोमवार शाम को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की हुई बैठक में यह सहमति बनी कि पर्रिकर की चिकित्सा स्थिति के बारे में उठ रही अफवाहों और अटकलों पर विराम लगाने के लिए राज्य सरकार को मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य संबंधी बुलेटिन जारी करना चाहिए।''

बता दे, मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बयान जारी कर कहा है कि पर्रिकर को गैस्ट्रोइन्टेस्टाइनल एन्डॉस्कॉपी के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। फिलहाल पर्रिकर (Manohar Parrikar) की सेहत स्थिर बनी हुई है और उन्हें करीब 48 घंटे डॉक्टरों की देखरेख में रखा जाएगा। मनोहर पर्रिकर को अस्पताल ले जाने के बाद जीएमसीएच के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इससे पहले शनिवार को ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र किया गया था कि मनोहर पर्रिकर लाइफ सपोर्ट पर हैं। जिसे गोवा के एक वरिष्ठ मंत्री ने खारिज कर दिया था। आपको बता दें कि पर्रिकर पिछले करीब एक साल से अस्वस्थ चल रहे हैं। उन्हें पैंक्रियाज संबंधी समस्या है। मनोहर पर्रिकर अमेरिका में भी इलाज करवा चुके हैं। साथ ही वह कुछ दिन दिल्ली के एम्स में भी भर्ती रहे हैं। पको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष व सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक माइकल लोबो ने कहा था कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर जीवित रहने तक पद पर बने रहेंगे, हालांकि पैन्क्रिएटिक कैंसर के चलते उनकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहता है। गोवा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और बीजेपी विधायक माइकल लोबो ने बयान दिया था कि मनोहर पर्रिकर बहुत बीमार हैं। लोगों को समझना होगा कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। लोबो ने कहा कि पर्रिकर को जो बीमारी हुई है, उसका कोई इलाज नहीं है। भगवान की कृपा से वह अब भी जीवित हैं। भगवान ने उन्हें काम करने का आशीर्वाद दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत