न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ManVsWild: बेयर ग्रिल्स ने PM मोदी को दी बाघ को मारने की सलाह, जवाब मिला - मेरे संस्कार ऐसे नहीं

12 अगस्त को डिस्कवरी चैनल के प्रोग्राम मैन वर्सेज वाइल्ड में एक स्पेशल एपिसोड आने वाला है। मैन वर्सेज वाइल्ड के इस खास एपिसोड में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ जंगलों में घूमते नजर आएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Aug 2019 3:59:31

ManVsWild: बेयर ग्रिल्स ने PM मोदी को दी बाघ को मारने की सलाह, जवाब मिला - मेरे संस्कार ऐसे नहीं

12 अगस्त को डिस्कवरी चैनल के प्रोग्राम मैन वर्सेज वाइल्ड में एक स्पेशल एपिसोड आने वाला है। मैन वर्सेज वाइल्ड के इस खास एपिसोड में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ जंगलों में घूमते नजर आएंगे। जिसका एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। ये प्रोमो वीडियो 4 मिनट का है। शो का ये एपिसोड नॉर्दन इंडिया के हिमालयन फुटहिल्स में शूट किया गया है। इन जंगलों में शेर, हाथी, मगरमच्छ और सांप खूब पाए जाते हैं। इन सबके बीच बेयर ग्रिल्स के साथ पीएम नरेंद्र मोदी की एडवेंचर जर्नी का दुनियाभर में इंतज़ार किया जा रहा है। खास एपिसोड को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है।

इस नए वाले प्रोमो वीडियो में बेयर ग्रिल्स पीएम मोदी ये बताते नजर आ रहे है कि भले ही आप दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री हैं, लेकिन यहां सिर्फ जंगल का राज चलता है। बेयर जिम कार्बेट को दुनिया की कुछ सबसे खूबसूरत और सबसे खतरनाक वाइल्डलाइफ भी बताते हैं। बाघ, मगरमच्छ, हाथी और ढेरों सांप।

promo video,culture,pm narendra modi,bear grylls,man vs wild,discovery,news,news in hindi

मोदी के बचपन को लेकर होगी बात

मोदी बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) के साथ मिल कर एक भाला तैयार करते हैं और इसी दौरान बेयर पूछते हैं कि मैंने सुना है कि बचपन में आपने जंगलों में बहुत वक्त गुजारा है? मोदी कहते हैं कि मैं हिमालय जाता था। वह बताते हैं कि 17-18 साल की उम्र में मैंने घर छोड़ा। सोच रहा था क्या करूं क्या ना करूं। प्रकृति मुझे पसंद थी। बेयर जब पूछते हैं कि क्या इन चीजों का आपके अस्तित्व पर असर पड़ा तो जवाब में मोदी जवाब में कहते हैं कि आज भी वो ताकत है। बेयर मोदी से कहते हैं कि आप भारत के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं और मेरा काम है आपकी हिफाजत करना। मोदी को भाला देते हुए बेयर कहते हैं कि यदि कोई बाघ आपकी तरफ आता है तो आप इससे उसे मार दीजिए। इस पर पीएम मोदी कहते हैं कि मेरे संस्कार मुझे मारने की अनुमति नहीं देते। इस पर जब बेयर भाला वापस लेने लगते हैं तो मोदी कहते हैं कि इसे मैं आपके लिए अपने पास रखूंगा।

स्वच्छ भारत को लेकर शो पर होगी बात

शो के दौरान पीएम मोदी पर्यावरण सुरक्षा पर भी बात करते हैं और बताते हैं कि इंसानों के लिए इनका वजूद बना रहना क्यों जरूरी है। यह एपिसोड दुनिया के कई देशों में दिखाने की तैयारी है। इसे 8 भारतीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। इसमें हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और मराठी जैसी भाषाएं प्रमुखता से शामिल हैं।

12 अगस्त को रात 9 बजे प्रसारित होगा शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैन Vs वाइल्ड के 12 अगस्त के शो में नज़र आएंगे। इसकी पूरी शूटिंग जिम कार्बेट नेशनल पार्क में हुई है। जिम कॉर्बेट पार्क उत्तराखंड के नैनीताल में है और यह रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए फेमस है। डिस्कवरी चैनल पर 12 अगस्त को ये शो रात 9 बजे आएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत