न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव का पहला चरण आज, नितिन गडकरी, वीके सिंह, महेश शर्मा, अजीत सिंह, ओवैसी, हरीश रावत समेत इन दिग्गजों की किस्मत आज EVM में हो जाएगी कैद

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, वीके सिंह, महेश शर्मा, अजीत सिंह, ओवैसी, रेणुका चौधरी और हरीश रावत वो बड़े चेहरे हैं जिनकी किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Apr 2019 8:16:26

लोकसभा चुनाव का पहला चरण आज, नितिन गडकरी, वीके सिंह, महेश शर्मा, अजीत सिंह, ओवैसी, हरीश रावत समेत इन दिग्गजों की किस्मत आज EVM में हो जाएगी कैद

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों और चार राज्यों (ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सिक्किम) की विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया है। बिहार की 4 सीटों-औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई, पश्चिम उत्तर प्रदेश की 8 सीटों- सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और नोएडा। छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट, ओडिशा की 4 सीट, असम की 5 सीट, जम्मू-कश्मीर की 2, महाराष्ट्र की 7 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के 2 सीटों पर भी वोट डाले जा रहे हैं। इसमें 1279 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, वीके सिंह, महेश शर्मा, अजीत सिंह, ओवैसी, रेणुका चौधरी और हरीश रावत वो बड़े चेहरे हैं जिनकी किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी।

नागपुर से नितिन गडकरी

महाराष्ट्र की नागपुर सीट से सांसद और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी राजनीति का बड़ा चेहरा है। गडकरी फिलहाल नागपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार नाना पटोले से है। साल 2014 में गडकरी ने ढाई लाख वोटों से ज्यादा जीत दर्ज की थी।

गौतमबुद्ध नगर सीट से महेश शर्मा

पर्यटन और संस्कृति मंत्री महेश शर्मा फिर से गौतमबुद्ध नगर सीट से इस बार बीजेपी के प्रत्याशी हैं। इन्होंने 2014 में एसपी के नरेंद्र भाटी को मात दी थी। इस बार महेश शर्मा मुकाबला एसपी-बीएसपी के सतबीर नागर और कांग्रेस के डॉक्टर अरविंद चौहान से होगा।

अजीत सिंह और संजीव बालियान की टक्कर

मुजफ्फरनगर भी पहले चरण की सबसे हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है। इस सीट पर दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों संजीव बालियान और अजीत सिंह के बीच मुकाबला होगा। 2014 में संजीव बालियान ने कादिर राणा को हराकर जीत हासिल की थी।

वीके सिंह-गाजियाबाद से

दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद लोकसभा सीट से सांसद और केंद्रीय मंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह की किस्मत भई गुरुवार को ईवीएम में कैद हो जाएगी। बीजेपी के टिकट पर प्रत्याशी वी के सिंह ने खिलाफ कांग्रेस से डॉली शर्मा और गठबंधन के सुरेश बंसल से मुकाबला है।

किरण रिजिजू- अरुणाचल पश्चिम सीट

अरुणाचल के रिजिजू मोदी सरकार में गृह राज्य मंत्री है और इस बार भी उनकी प्रतिष्ठा दांव पर है। 2014 में उन्होंने कांग्रेस के ताकम संजॉय को हराया था। नॉर्थ-ईस्ट में किरण रिजिजू बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा हैं।

सत्यपाल सिंह- बागपत से

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त एक बार फिर बागपत से उम्मीदवार हैं। 2014 में आरएलडी के प्रमुख अजित सिंह को करारी शिकस्त दी थी। इस बार उनका मुकाबला अजित के बेटे जयंत चौधरी से है, जिन्हें एसपी-बीएसपी का समर्थन है।

हंसराज अहीर- महाराष्ट्र के चंद्रपुर सीट से

महाराष्ट्र की चंद्रपुर सीट से सांसद हंसराज अहीर का मुकाबला शिवसेना छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व विधायक सुरेश धानोरकर से है।

अजय टम्टा - उत्तराखंड के अल्मोड़ा सीट से

केंद्रीय राज्य मंत्री इस बार भी अल्मोड़ा सीट से चुनाव मैदान से हैं। एक बार फिर से उनका मुकाबला प्रदीप टम्टा से है।

रेणुका चौधरी - तेलंगाना की खम्मम सीट

तेलंगाना की खम्मम लोकसभा सीट कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी इलेक्शन लड़ रही हैं। उनके सामने तेलंगाना राष्ट्र समिति के नेता नागेश्वर राव मैदान में हैं।

हैदराबाद सीट से ओवैसी मैदान में

दिग्गज मुस्लिम नेता असदुद्दीन ओवैसी एक बार फिर हैदराबाद से किस्मत आजमा रहे हैं। ओवैसी इस सीट पर 2004, 2009 और 2014 में चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंच चुके हैं।

जीतन राम मांझी - गया सीट से

बिहार के सीएम जीतन राम मांझी महादलित समुदाय से आते हैं। जीतनराम मांझी, गया सीट से लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में जीतनराम मांझी तीसरे नंबर पर था।

महेश शर्मा - गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) से

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा इस बार गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने अरविंद कुमार सिंह और महागठबंधन ने सतवीर को उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा हरीश रावत- नैनीताल-उधम सिंह नगर सीट से मैदान में हैं और रमेश पोखरियाल निशंक- उत्तराखंड की हरिद्वार सीट से बीजेपी उम्मीदवार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत