न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्‍ट्र की सियासी जंग के बीच संजय राउत के अनोखे शायराना ट्वीट...

महाराष्‍ट्र में चल रही राजनीतिक उठापठक के बीच शिवसेना सांसद और प्रवक्‍ता संजय राउत (Sanjay Raut) अपने बयानों, ट्वीट और लेखों से राज्‍य में चल रहे सियासी ड्रामे को नया रूप और नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Nov 2019 4:56:31

महाराष्‍ट्र की सियासी जंग के बीच संजय राउत के अनोखे शायराना ट्वीट...

महाराष्‍ट्र में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच शिवसेना सांसद और प्रवक्‍ता संजय राउत (Sanjay Raut) अपने बयानों, ट्वीट और लेखों से राज्‍य में चल रहे सियासी ड्रामे को नया रूप और नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा रहे है। 24 अक्‍टूबर को आए चुनावी नतीजों के ठीक अगले दिन उन्‍होंने सामना में एक कार्टून छापा जिसमें शिवसेना का प्रतीक चिन्‍ह शेर, गले में एनसीपी के प्रतीक घड़ी का लॉकेट पहने, बीजेपी के प्रतीक कमल के फूल की खुशबू ले रहा था। नीचे लिखा था बुरा न मानो दिवाली है। दिवाली के पटाखों के बीच होली की ठिठोली का यह डिस्‍क्‍लेमर क्‍या कहना चाहता था, अब समझ आ रहा है। पिछले दिनों एनसीपी के विकल्‍प के दम पर शिवसेना ने बीजेपी को उंगलियों पर नचाने की खूब कोशिश की।

संजय राउत के अनोखे शायराना ट्वीट

- मंगलवार को उन्‍होंने ट्वीट किया, 'लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नही होती ।' हम होंगे कामयाब.. जरूर होंगे...।'

- 1 नवंबर को उन्‍होंने ट्वीट किया- *साहिब...* *मत पालिए, अहंकार को इतना,* *वक़्त के सागर में कई,* *सिकन्दर डूब गए..!

- 3 नवंबर को संजय ने पोस्‍ट किया- 'उसूलों पर जहां आंच आए, टकराना ज़रूरी है, जो ज़िन्दा हो, तो फिर ज़िन्दा नज़र आना ज़रूरी है ....जय महाराष्ट्र...।'

- 4 नवंबर को उन्‍होंने पोस्‍ट किया, 'लक्ष्‍य तक पहुंचने से पहले सफर में मजा आता है'। उनका यह ट्वीट बीजेपी को शायद ही मजेदार लगा होगा।

- 5 नवंबर को कवि दुष्‍यंत कुमार की लाइनें पोस्‍ट कीं, 'सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए, मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही; हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए।'

- 6 नवंबर को उनका कटाक्ष आया इस ट्वीट के रूप में, 'जो लोग कुछ भी नहीं करते वो लोग कमाल करते हैं।'

- 7 नवंबर को उन्‍होंने एक और तंज कसा, शायद अपने सहयोगी दल पर कि, 'तुम्हारे पांव के नीचे कोई ज़मीन नहीं; कमाल है कि, फ़िर भी तुम्हें यक़ीन नहीं' इस बार भी लाइनें दुष्‍यंत कुमार की कविता की थीं।


- 9 नवंबर को उन्‍होंने वसीम बरेलवी को कोट करते हुए ट्वीट किया, 'मैं ऐतबार न करता तो और क्‍या करता...।'

- 10 नवंबर को पोस्‍ट किए गए ट्वीट में उन्‍होंने शिकायती लहजे में कहा, 'जो खानदानी रईस हैं वो, मिजाज रखते हैं नर्म अपना, तुम्हारा लहजा बता रहा है, तुम्हारी दौलत नई-नई है।'

- 11 नवंबर को संजय राउत ने दार्शनिक अंदाज में ट्वीट किया- 'रास्ते की परवाह करूंगा तो मंजिल बुरा मान जाएगी...'।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका