न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राम मंदिर निर्माण को लेकर शिवसेना ने कही ऐसी बात, जानकर भक्तों को हो सकती है निराशा

देश में हुए राम मंदिर निर्माण के आंदोलन में सक्रिय हिस्सा रखने वाली शिवसेना अब मंदिर निर्माण को लेकर अलग रुख अपनाती दिखाई दे रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 21 May 2020 10:00:00

राम मंदिर निर्माण को लेकर शिवसेना ने कही ऐसी बात, जानकर भक्तों को हो सकती है निराशा

देश में हुए राम मंदिर निर्माण के आंदोलन में सक्रिय हिस्सा रखने वाली शिवसेना अब मंदिर निर्माण को लेकर अलग रुख अपनाती दिखाई दे रही है। शिवसेना ने कहा है कि ये समय राम मंदिर जैसे मुद्दों को देखने का नहीं बल्कि कोरोना वायरस से लड़ने का है। शिवसेना के मुख्य रणनीतिकार और राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने एक अंग्रेजी चैनल से बातचीत में कहा कि ये अवसर इस मंदिर और भारत-पाकिस्तान जैसे मुद्दों का नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा ध्यान कोरोना वायरस से लड़ाई पर है।

बड़ी खबर! राम मंदिर निर्माण से पहले समतलीकरण, मिले मंदिर के अवशेष, तस्वीरें

दरअसल आपको बता दे, इस समय अयोध्या में 67 एकड़ जमीन पर राम मंदिर का निर्माण कार्य धीरे-धीरे शुरू हो चुका है। मंदिर निर्माण के लिए जमीन समतल करने का काम चल रहा है। इस दौरान यहां कुछ ऐतिहासिक अवशेष मिले हैं। इन अवशेषों में कई पुरातात्विक मूर्तियां खंभे और शिवलिंग। आमलक, कलश और चौखट शामिल हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अब तक जहां-जहां खुदाई हुई है, वहां से और आसपास की जगहों से बड़ी तादाद में देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां, पुष्प कलश, कलाकृतियां निकली हैं। अब तक ब्लैक टच स्टोन के सात खंबे, छह रेडसैंड स्टोन के खंबे, पांच फुट के नक्काशीनुमा शिवलिंग और मेहराब के पत्थर मिले हैं।

ऐसे में संजय राउत ने कहा है कि जो जो अवशेष मिल रहे है उन्हें देखने वाले दूसरे लोग भी है फिलहाल अभी हमारा पूरा ध्यान कोरोना वायरस संकट से लड़ने पर है।

बता दें महाराष्ट्र में शिवसेना ने दशकों से चला आ रहा बीजेपी का गठबंधन तोड़कर एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई है।

देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे है। यहां अब तक 39,297 केस सामने आए हैं जिसमें से 27,589 केस एक्टिव हैं और 10,318 लोग ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र में अब तक 1390 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित मुंबई और पुणे हैं। भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ