न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्रुति और शांतनु का हुआ ब्रेकअप, किया एक-दूसरे को अनफॉलो, इलियाना ने शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी

साउथ के सुपरस्टार कमल हासन और सारिका की बेटी एक्ट्रेस श्रुति हासन हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। फैंस उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Apr 2024 7:37:57

2 News : श्रुति और शांतनु का हुआ ब्रेकअप, किया एक-दूसरे को अनफॉलो, इलियाना ने शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी

साउथ के सुपरस्टार कमल हासन और सारिका की बेटी एक्ट्रेस श्रुति हासन हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। फैंस उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ में भी बराबर दिलचस्पी रखते हैं। खास तौर से श्रुति की लव लाइफ जब-तब सुर्खियों में आ जाती है। श्रुति का नाम लंबे समय से शांतनु हजारिका से जोड़ा जाता रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। वे अक्सर रोमांटिक पोज देते हुए सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करते हैं।

इन्हें उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। कुछ महीनों पहले कई सेलेब किड्स के दोस्त सोशल मीडिया स्टार ओरी ने शांतनु और श्रुति की शादी को लेकर खुलासा किया था। हालांकि श्रुति ने इसे फर्जी बताया था। अब इन सबके बीच श्रुति और शांतनु को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई जिसमें बताया गया है कि दोनों के बीच सब सही नहीं चल रहा है।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक वे कुछ महीने से अलग रहने लगे हैं। यहां तक कि उन्होंने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया। श्रुति ने शांतनु संग फोटो को इंस्टाग्राम से हटा दिया है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनका ब्रेकअप हो गया है। हालांकि अभी तक इसको लेकर अधिकारिक तौर पर कुछ सामने नहीं आया है।

shruti hassan,actress shruti hassan,shantanu hazarika,shruti shantanu,kamal hassan,sarika,ileana d cruz,actress ileana d cruz,michael dolan

इलियाना डिक्रूज हाल ही रिलीज हुई फिल्म ‘दो और दो प्यार’ में आईं नजर

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (37) इन दिनों अपनी फिल्म ‘दो और दो प्यार’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इलियाना ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पहली बार अपनी शादी और पति को लेकर बात की। इलियाना ने इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू के दौरान माइकल डोलन के साथ अपनी जिंदगी के बारे में बात करते हुए कहा कि शादीशुदा जिंदगी बहुत खूबसूरत चल रही है।

यह कहना वाकई मुश्किल है कि मुझे उनके बारे में सबसे ज्यादा क्या पसंद है. मुझे असल में सोचना होगा क्योंकि मुझे लगता है कि हर बार जब मैं कोई जवाब देती हूं तो कुछ और होता है। उन्होंने मुझे मेरे सबसे बुरे समय में देखा है, उन्होंने मुझे मेरे कुछ सबसे अच्छे समय में भी देखा है। वे पहले दिन से ही स्थिर रहे हैं। वे हमेशा सपोर्ट में खड़े रहे और वे बस हैं। कमाल है यह तो बिल्कुल 'दो और दो प्यार के' डायलॉग जैसा है।

बता दें कि इलियाना ने 1 अगस्त 2023 को बेटे कोआ फीनिक्स डोलन को जन्म दिया था। इससे पहले इलियाना प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि उन्होंने अमेरिका में रहने वाले माइकल डोलन के साथ शादी कर ली है। इलियाना इससे पहले फोटोग्राफर एंड्रू नीबोन संग रिश्ते में रह चुकी हैं। इलियाना हिंदी फिल्मों के साथ कई साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इलियाना ने ‘बर्फी’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में एंट्री ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष