न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय की भांजी सिमर इस फिल्म से कर रहीं डेब्यू, इरफान की याद में बाबिल की इस पोस्ट से फैंस चिंतित

अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया मामा के नक्शे-कदम पर चलते हुए बॉलीवुड में अपना करिअर बनाने के लिए तैयार हैं। सिमर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Apr 2024 8:26:13

2 News : अक्षय की भांजी सिमर इस फिल्म से कर रहीं डेब्यू, इरफान की याद में बाबिल की इस पोस्ट से फैंस चिंतित

अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया मामा के नक्शे-कदम पर चलते हुए बॉलीवुड में अपना करिअर बनाने के लिए तैयार हैं। सिमर डायरेक्टर श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' में बतौर लीड हीरोइन दिखेंगी। अमिताभ बच्चन के नाती/दोहिते अगस्त्य नंदा उनके हीरो बनेंगे। सिमर इस फिल्म में अपने ज्यादातर सीन की शूटिंग कर चुकी हैं। फरवरी में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। यह 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में आएगी।

पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक सिमर के साथ अगस्त्य इस फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रहे हैं। वैसे अगस्त्य पिछले साल अपनी पहली फिल्म ‘द आर्चीज’ कर चुके हैं, लेकिन वह सिनेमाघरों के बजाय OTT पर रिलीज हुई थी। बता दें कि सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र से सम्मानित होने वाले सैनिक अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित इस दिल छू लेने वाली कहानी में सिमर को अगस्त्य के साथ एक रोमांटिक भूमिका में लिया गया है।

सूत्र ने बताया कि सिमर को हमेशा से अभिनय में दिलचस्पी रही है। सिमर अक्षय की बहन अलका भाटिया की बेटी हैं। अलका, अक्षय के साथ कई फिल्में बना चुकी हैं, लेकिन वो कैमरों से हमेशा दूर रही हैं। कहा जाता है कि फिल्म का केंद्रीय विषय एक पिता और पुत्र के बीच भावनात्मक बंधन के इर्द-गिर्द घूमता है, जो 1971 के ऐतिहासिक भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

अगस्त्य सैकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की भूमिका में हैं, जबकि धर्मेंद्र उनके पिता ब्रिगेडियर एम.एल. खेत्रपाल की भूमिका निभाएंगे। अरुण को युद्ध के दौरान उनके अनुकरणीय साहस और बलिदान के लिए मरणोपरांत भारत का सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार परमवीर चक्र मिला था।

Akshay Kumar,actor akshay kumar,simar bhatia,agastya nanda,ikkis movie,simar ikkis,simar agastya,babil khan,irrfan khan,babil irrfan

बाबिल अक्सर पिता इरफान खान को लेकर शेयर करते रहते हैं पोस्ट

एक्टर इरफान खान ने करीब 4 साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। हालांकि इरफान आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। इरफान की एक्टिंग का लोहा हर कोई मानता था। इरफान के बेटे बाबिल खान भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलकर एक्टिंग में ही करिअर बना रहे हैं। बाबिल ने कुछ फिल्मों और वेबसीरीज में अपने काम से प्रभावित किया है।

बाबिल सोशल मीडिया पर अक्सर पिता से जुड़ी यादें शेयर करते रहते हैं। वे इरफान को याद कर भावुक हो जाते हैं। इस बार बाबिल ने ऐसी पोस्ट कर दी, जिसके बाद फैंस चिंतित हो गए। बाबिल ने आज गुरुवार (25 अप्रैल) को इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट अपलोड की। इसमें उन्होंने लिखा, “कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं बस हार मान लूं और बाबा के पास चला जाऊं।” हालांकि बाबिल ने बाद में यह पोस्ट डिलीट कर दी।

कई यूजर्स इस वायरल पोस्ट पर रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं और सवाल कर रहे हैं कि बाबिल ठीक है या नहीं? कहीं वह किसी परेशानी में तो नहीं। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि 29 अप्रैल को इरफान की डेथ एनिवर्सिरी है। ऐसे में बाबिल शायद मुश्किल दौर से गुजर रहे होंगे। बाबिल ने ओटीटी फिल्म ‘कला’ से करिअर की शुरुआत की थी। अब वे शूजीत सरकार की ‘द उमेश क्रॉनिकल्स’ में अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष