न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मृणाल ने एग फ्रीज को लेकर कही ये बात, इस एक्ट्रेस ने कहा, कभी-कभार ही मिलता है क्वालिटी वर्क

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (31) इन दिनों अपनी फिल्म 'द फैमिली स्टार' को लेकर लाइमलाइट में हैं। इसमें उनके हीरो विजय देवरकोंडा हैं। इस बीच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Apr 2024 6:49:08

2 News : मृणाल ने एग फ्रीज को लेकर कही ये बात, इस एक्ट्रेस ने कहा, कभी-कभार ही मिलता है क्वालिटी वर्क

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (31) इन दिनों अपनी फिल्म 'द फैमिली स्टार' को लेकर लाइमलाइट में हैं। इसमें उनके हीरो विजय देवरकोंडा हैं। इस बीच मृणाल ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। मृणाल ने 'ह्मयून्स ऑफ बॉम्बे' को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे अक्सर बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ता है जिसके लिए अब मैं ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को बदलने के लिए खुद पर काम करूंगी। सोशल मीडिया पर लोग हमेशा से परफेक्ट होने का दिखावा करते हैं।

ऐसे भी दिन थे जब मेरा बिस्तर से उठने का मन नहीं करता था...लेकिन मैंने किया। हमें अपने बुरे दिन से प्रभावित नहीं होना चाहिए। मैं अपनी कर्वी बॉडी दिखाकर ब्यूटी के स्टैंडर्ड को बदलने वाली हूं। पहले मैं बॉडी हगिंग कुछ भी पहनने से डरती थी। लेकिन अब मैं बॉडी हगिंग, क्रॉप टॉप जैसे कपड़े पहनती हूं। ब्यूटी स्टैंडर्ड सेट करने के लिए हॉलीवुड स्टार्स की जरूरत नहीं होनी चाहिए, क्योंकि भारत की महिलाएं ज्यादा खूबसूरत हैं। मृणाल ने एग फ्रीज कराने पर भी बात की।

उन्होंने कहा कि लाइफ और करिअर में संतुलन बनाना अहम है लेकिन आप हमेशा यह पता लगाने की कोशिश करते रहते हैं कि उस संतुलन को कैसे बनाया जाए। मैं जानती हूं कि रिश्ते कठिन होते हैं और इसलिए आपको सही पार्टनर की जरूरत है जो आपके काम के नेचर को समझता हो। मैं एग फ्रीज कराने के बारे में भी विचार कर रही हूं। उल्लेखनीय है कि मृणाल ‘सीता रामम', 'जर्सी', 'सुपर 30', ‘पिप्पा’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मृणाल बॉलीवुड के साथ टॉलीवुड में भी काम करती हैं।

mrunal thakur,actress mrunal thakur,the family star,mrunal body shaming,mrunal egg freezing,kalki koechlin,actress kalki koechlin,kalki motherhood

कल्कि कोचलिन इन दिनों बेटी के साथ एंजॉय कर रही हैं मदरहुड जर्नी

कल्कि कोचलिन (40) को हम 'ये जवानी है दीवानी', 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा', 'खो गए हम कहां' सहित कई फिल्मों में देख चुके हैं। कल्कि की खास फैन फॉलोइंग है, जो हमेशा उनके बारे में जानने को बेकरार रहती है। कल्कि इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक लेकर मदरहुड जर्नी को एन्जॉय कर रही हैं। वह बेटी के साथ कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बेटी साल 2020 में हुई थी। कल्कि बॉयफ्रेंड गाई हर्शबर्ग के साथ रहती हैं। उनकी शादी साल 2011 में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के साथ हुई थी और साल 2015 में दोनों अलग हो गए।

कल्कि ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि मैं अपने प्रोजेक्ट्स के लिए और भी ज्यादा सलेक्टिव हो गई हूं और बहुत सोच समझकर फैसला लेती हूं। इसकी वजह है कि मैं बेटी से दूर नहीं रहना चाहती, जब तक कि मेरे हाथ में सच में करने के लिए कुछ बहुत रोमांचक न हो। भले ही आज आपके पास इतने सारे प्लेटफॉर्म हैं और इतने सारे अलग-अलग माध्यम हो गए हैं, लेकिन क्वालिटी वर्क पाना कभी-कभार ही होता है।

अब 40 से ज्यादा की उम्र की महिलाओं के लिए पर्दे पर दिखाने के लिए कहानियां ही नहीं हैं। लोग ऐसी महिलाओं के लिए काफी कठोर हैं। इस उम्र की महिलाओं के शरीर में क्या बदलाव आते हैं, इसके बारे में लोग कुछ नहीं जानते हैं। इसकी वजह यह है कि ऐसी महिलाओं को लेकर कोई किरदार नहीं लिखा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका