न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ी खबर! राम मंदिर निर्माण से पहले समतलीकरण, मिले मंदिर के अवशेष, तस्वीरें

अयोध्या में 67 एकड़ जमीन पर राम मंदिर का निर्माण कार्य धीरे-धीरे शुरू हो चुका है। मंदिर निर्माण के लिए जमीन समतल करने का काम चल रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 21 May 2020 10:31:45

बड़ी खबर! राम मंदिर निर्माण से पहले समतलीकरण, मिले मंदिर के अवशेष, तस्वीरें

अयोध्या में 67 एकड़ जमीन पर राम मंदिर का निर्माण कार्य धीरे-धीरे शुरू हो चुका है। मंदिर निर्माण के लिए जमीन समतल करने का काम चल रहा है। इस दौरान यहां कुछ ऐतिहासिक अवशेष मिले हैं। इन अवशेषों में कई पुरातात्विक मूर्तियां खंभे और शिवलिंग। आमलक, कलश और चौखट शामिल हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अब तक जहां-जहां खुदाई हुई है, वहां से और आसपास की जगहों से बड़ी तादाद में देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां, पुष्प कलश, कलाकृतियां निकली हैं। अब तक ब्लैक टच स्टोन के सात खंबे, छह रेडसैंड स्टोन के खंबे, पांच फुट के नक्काशीनुमा शिवलिंग और मेहराब के पत्थर मिले हैं।

ayodhya,ram mandir nirman,ram mandir,ram janambhoomi,ram mandir news,news,news in hindi

दरअसल, जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर निर्माण के लिए तैयारियां व ट्रेंचों को भरने, समतलीकरण और लोहे की जालियों को हटाने का कार्य जोरों पर है। कोरोना संकट को देखते हुए इन जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है। इसी बीच अवशेषों के मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। हालांकि ट्रस्ट की ओर से अवशेष मिलने की जानकारी तो विस्तार से दी गई है, लेकिन अवशेष के बारे में कुछ विस्तार से नहीं बताया गया है। बताया जा रहा है कि विशेषज्ञों के निरीक्षण के बाद ही इस पर विस्तार रूप से बताया जा सकता है।

ayodhya,ram mandir nirman,ram mandir,ram janambhoomi,ram mandir news,news,news in hindi

चंपत राय ने बताया कि डीएम एके झा ने इस काम की मंजूरी दी है। निर्माण कार्य के दौरान कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। काम के दौरान मास्क लगाना और सोशल डिस्टेसिंग का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। चंपत राय ने यह भी बताया कि इस कार्य को चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। इन पुरातात्विक वस्तुओं को ट्रस्ट द्वारा संरक्षित किए जाने की भी योजना बन रही है। हालांकि अभी भी वहां खुदाई जारी है।

ayodhya,ram mandir nirman,ram mandir,ram janambhoomi,ram mandir news,news,news in hindi

रामजन्मभूमि परिसर में खुदाई का काम जारी है। इस दौरान तीन जेसीबी मशीन एक क्रेन दो ट्रैक्टर व 10 मजदूर लगाए गए हैं। पिछले दस दिनों से यह काम चल रहा है।

मालूम हो कि लॉकडाउन के बीच अयोध्या में मंदिर का काम जारी है। चम्पत राय, विमलेंद्र मौहन प्रताप मिश्र, डॉ अनिल मिश्र श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अन्य ट्रस्टी की मौजूदगी में यह कार्य हो रहा है।

ayodhya,ram mandir nirman,ram mandir,ram janambhoomi,ram mandir news,news,news in hindi

बताया गया है कि मन्दिर निर्माण न्यास कार्यशाला में जिन मजदूरों द्वारा पत्थरों की सफाई का काम किया जा रहा था उन मजदूरों को भी श्रीरामजन्मभूमि परिसर में कार्य हेतु लगा लिया गया है। फिलहाल पत्थरों की सफाई का काम बंद है। लॉकडाउन हटते ही राजस्थान, गुजरात और मिर्जापुर से मजदूरों को बुलाया जाएगा। इस कार्यशाला परिसर में पुलिस ऑफिसर और भारी संख्या में पुलिस कर्मी ड्यूटी पर मौजूद हैं।

ayodhya,ram mandir nirman,ram mandir,ram janambhoomi,ram mandir news,news,news in hindi

आपको बता दे, देश में कोरोना संक्रमण फैलने के चलते इससे पहले राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन टल गया था। कोरोना आपदा आने से पहले रामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला को परिसर में नियत स्‍थल पर प्रतिष्ठित करवाने के बाद मंदिर के निर्माण का काम शुरू करवाने की योजना बनाई गई थी। इस पूरी योजना के तहत चैत्र नवरात्र के पहले दिन रामलला को नए भवन में प्रतिष्ठित करवाने और बैसाख नवरात्र की सप्तमी पर 30 अप्रैल को भूमि पूजन के साथ ही निर्माण शुरू करने का‌ निर्णय लिया गया था। लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका