Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पत्नी को ED के नोटिस के बाद भड़के राउत, कहा - मुझसे पंगा मत लो, मैं नंगा आदमी हूँ

पत्नी के नाम ईडी के समन से आगबबूला शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि ये कागज के टुकड़े हैं और कुछ नहीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Dec 2020 3:19:04

पत्नी को ED के नोटिस के बाद भड़के राउत, कहा - मुझसे पंगा मत लो, मैं नंगा आदमी हूँ

पीएमसी बैंक घोटाले के तार शिवसेना के प्रमुख नेता व सांसद संजय राउत के घर से जुड़ गए हैं। पीएमसी बैंक घोटाले को लेकर संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। पत्नी के नाम ईडी के समन से आगबबूला शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि ये कागज के टुकड़े हैं और कुछ नहीं। राउत ने सोमवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि संजय राउत ने कहा कि मुझसे पंगा मत लेना मैं नंगा आदमी हूं और शिवसैनिक हूं। मेरे पास भाजपा की फ़ाइल है, अगर उसे निकाला तो आपको देश से छोड़कर भागना पड़ेगा। मेरे पास 121 लोगों के नाम हैं। जल्द ही ईडी को दूँगा। इतने नाम हैं कि 5 साल ईडी को काम करना पड़ेगा। तब ईडी को पता चलेगा कि किससे पंगा लिया है।

संजय राउत ने कहा कि घर की महिलाओं को निशाना बनाना कायरता का काम है। यह सब राजनीति से प्रेरित है। 10 साल पुराना केस निकाला है ईडी ने। हम मिडल क्लास के लोग है। मेरी पत्नी टीचर है। पत्नी से दोस्त से 50 लाख का कर्ज लिया था। राज्यसभा के हलफनामे में इसका जिक्र है। इनकम टैक्स में भी यह दिखाया गया है। यह छिपाई हुई बात नहीं है। इससे ईडी और बीजेपी को क्या तकलीफ है। इस देश में बीजेपी के लिए बड़े-बड़े सूरमा बैठे हैं। अगर मैं उनके परिवार तक पहुंचा तो उन्हें देश छोड़कर भागना होगा।
मुझे डराने की कोशिश की गई लेकिन मैं उनका बाप हूँ

संजय राउत ने कहा कि मुझे शिवसेना और एनसीपी के 22 विधायकों की सूची दिखाई गई थी। मुझसे कहा गया था कि अगर मैंने इस सरकार की मदद की तो धीरे धीरे इन सभी के ऊपर ईडी या दूसरी एजेंसी कार्रवाई करेंगी। इसमें सबसे पहला नाम प्रताप सरनाईक का था। बीजेपी वाले पिछले एक साल से मिलकर यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि तुम इस सरकार को बचाने की कोशिश मत करो। हम इसे गिराना चाहते हैं। अलग अलग तरीके से धमकी और इशारे देकर भी मुझे डराने की कोशिश की गई, लेकिन मैं डरा नहीं, मैं उनका बाप हूँ। दो बार पहले भी भेज चुके है समन

ईडी ने संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को पूछताछ के लिए समन किया है। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार वर्षा राउत को दो बार पहले भी समन किया जा चुका है, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने की बात कह कर वह पूछताछ के लिए नहीं आई। ईडी ने नए सिरे से मंगलवार को वर्षा राउत को मुंबई में ईडी अधिकारी के सामने पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा। ईडी के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पीएमसी घोटाले के आरोपित के साथ वर्षा राउत के लेन-देन के सुबूत मिले हैं। शुरुआती जांच में घोटाले के आरोपित प्रवीण राउत की पत्नी के साथ 50 लाख रुपये के लेन-देन के सुबूत मिले हैं। यह रकम और भी ज्यादा हो सकती है। उन्होंने कहा कि पीएमसी बैंक घोटाले की रकम को विभिन्न कंपनियों के बीच कई स्तरों में बांटा गया है। इन कंपनियों के सभी लेन-देन के साथ-साथ उनके प्रमोटर, निदेशक और मूल लाभार्थी का पता लगाया जा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस घोटाले से जुड़े सभी लेन-देन की जांच की जा रही है और इसी सिलसिले में वर्षा राउत को भी समन किया गया है। ईडी हाउसिंग डेवलपमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के निदेशक राकेश वधावन और सारंग वधावन समेत कई हाइप्रोफाइल लोगों के खिलाफ साजिश के तहत पीएमसी बैंक के 4,355 करोड़ रुपये हड़पने की जांच कर रहा है। मनी लांड्रिंग रोकथाम कानून के तहत ईडी इस हड़पी राशि का पता लगाकर उन्हें जब्त भी कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका