न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संजय राउत का BJP पर तंज - 'सेठ जिनके घर शीशे के होते हैं वे दूसरों के घरों में पत्‍थर नहीं फेंका करते'

महाराष्‍ट्र में काफी जद्दोजहद के बाद शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने गठबंधन की सरकार का गठन कर लिया है। इसके बावजूद शिवसेना और बीजेपी के बीच तनाव कम नहीं हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Dec 2019 8:12:00

संजय राउत का BJP पर तंज -  'सेठ जिनके घर शीशे के होते हैं वे दूसरों के घरों में पत्‍थर नहीं फेंका करते'

महाराष्‍ट्र में काफी जद्दोजहद के बाद शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने गठबंधन की सरकार का गठन कर लिया है। इसके बावजूद शिवसेना और बीजेपी के बीच तनाव कम नहीं हुआ है। शिवसेना सांसद संजय राउत (Shiv Sena MP Sanjay Raut) के बार फिर अपने ट्विट के जरिए बीजेपी पर हमला बोला है। संजय राउत ने सोमवार सुबह अपने ट्विट में लिखा 'सेठ, जिनके घर शीशे के होते हैं वे दूसरों के घरों में पत्‍थर नहीं फेंका करते।' यह डायलॉग राजकुमार अभिनीत एक फिल्‍म का है। इससे पहले रविवार को उन्‍होंने ट्वीट कर कहा था कि मजबूत होने का मजा ही तब है, जब सारी दुनिया आपको कमजोर करने पर तुली हो।

दरअसल, महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव बीजेपी और शिवसेना ने गठबंधन में लड़ा था, लेकिन चुनाव बाद मुख्‍यमंत्री के पद को लेकर दोनों दलों के बीच दरार आ गई। आखिरकार तकरीबन तीन दशक पुराना राजनीतिक गठजोड़ टूट गया। इसके बाद से लगातार संजय राउत अपने ट्विट और बयानों के जरिए बीजेपी पर हमला बोल रहे है।

shiv sena,rajyasabha mp sanjay raut,bjp,devendra fadnavis,maharashtra news in hindi,news,news in hindi

आरे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस होंगे वापस

वही रविवार शाम को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए बताया कि उनकी सरकार ने मुंबई में आरे मेट्रो कार शेड निर्माण के खिलाफ आंदोलन करने वाले पर्यावरणविदों पर दर्ज मुकदमा को वापस लेने का फैसला किया है। उद्धव ने कहा मैंने आरे मेट्रो कार शेड के खिलाफ आंदोलन करने वाले कई पर्यावरणविदों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने का आदेश दिया है। वहीं, मेट्रो कार शेड के निर्माण पर रोक लगाने के ऐलान के बाद आरे के पेड़ों को बचाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने रविवार दोपहर आरे पर इकट्ठा हुए और सीएम उद्धव ठाकरे को धन्यवाद कहा। वही मुंबई के आरे में मेट्रो शेड का काम रोक दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा मैंने आरे मेट्रो कार शेड प्रॉजेक्ट का काम रोकने के आदेश दिए हैं। मेट्रो का काम बंद नहीं होगा, लेकिन आरे की एक पत्ती भी अब नहीं कटेगी। उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री का पद संभालना मेरे लिए भी चुनौतीपूर्ण होगा, मुझे आपके सहयोग की अपेक्षा है।

बता दें कि अक्टूबर के महीने में मुंबई की आरे कॉलोनी में मेट्रो कार शेड के लिए काटे जा रहे पेड़ों को बचाने के लिए धरना-प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान पर्यावरण कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किए थे। वहीं, शपथ ग्रहण के 24 घंटे के भीतर ही मुख्यमंत्री ठाकरे ने अपने पहले फैसले में आरे मेट्रो कार शेड परियोजना के काम को रोकने का आदेश दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत