न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिवसेना-NCP मिलकर बना सकती है महाराष्ट्र में सरकार, कांग्रेस देगी बाहर से समर्थन: रिपोर्ट

शिवसेना राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सहयोग के साथ महाराष्ट्र में सरकार बना सकती है, जबकि कांग्रेस (Congress) इस गठबंधन सरकार में बाहर से समर्थन दे सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 05 Nov 2019 9:14:35

शिवसेना-NCP मिलकर बना सकती है महाराष्ट्र में सरकार, कांग्रेस देगी बाहर से समर्थन: रिपोर्ट

महाराष्ट्र में किसकी सरकार बनेगी अभी तक इस पर फैसला नहीं हो पाया है। बीजेपी (BJP) और शिवसेना (Shiv Sena) अलग-अलग बयान तो दे रहे है लेकिन सामने आकर कोई भी अपने पत्ते नहीं खोल रहा है। वही इस बीच खबर आ रही है कि शिवसेना राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सहयोग के साथ महाराष्ट्र में सरकार बना सकती है, जबकि कांग्रेस (Congress) इस गठबंधन सरकार में बाहर से समर्थन दे सकती है।

अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार गठन को लेकर सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और NCP प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) के बीच लंबी चर्चा हुई। अखबार ने दावा किया है कि शरद पवार की पार्टी के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि NCP-शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए तैयार है। कांग्रेस बाहर से समर्थन देगी। इसके अलावा कांग्रेस के ही एक नेता को विधानसभा में स्पीकर का पोस्ट दिया जा सकता है। एनसीपी के इस नेता ने कहा, 'हमने सरकार बनाने के लिए वहीं फॉर्मूला रखा है जो 1995 में शिवसेना-बीजेपी ने तय किया था।'

इससे पहले सोनिया गांधी से मुलाक़ात के बाद शरद पवार ने कहा था कि बीजेपी-शिवसेना को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है, सरकार बनाने की जिम्मेदारी उन पर है। जब उनसे पूछा गया कि क्या शिवसेना का सीएम बनाने के लिए एनसीपी समर्थन देगी। तो इसके जवाब में पवार ने कहा कि हमसे किसी ने अभी तक पूछा ही नहीं है। शिवसेना से अभी तक किसी ने हमसे बातचीत नहीं की है न ही हमारी तरफ से ऐसा कोई प्रस्ताव भेजा गया है।

क्या है नंबर गेम?

बता दे, 2019 में बीजेपी 164 और शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ी। इस दौरान कहा गया कि सत्ता के समान बंटवारे के लिए एक फॉर्मूला तय हुआ है। पर ये सीक्रेट फॉर्मूला है क्या, ना तो बीजेपी और ना ही शिवसेना ने इसका खुलासा किया। अब शिवसेना कह रही है कि मुख्यमंत्री पद के ढाई-ढाई साल के बंटवारे की बात हुई है जबकि बीजेपी इससे इनकार कर रही है।

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। 288 सीटों वाले विधानसभा में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, कांग्रेस को 44 और एनसीपी को 54 सीटें मिली हैं। सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 145 विधायक चाहिए। शिवसेना और बीजेपी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए 9 नवंबर तक की डेडलाइन है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत