न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस / मुंबई के बिगड़ते हालात, अस्पतालों में बेड बढ़ाने की तैयारी में जुटा BMC

बीएमसी कमिश्नर आई एस चहल ने मीडिया को बताया कि फिलहाल मुंबई में 7600 बेड पर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज हैं। अब हमारे पोर्टल पर 10 हजार 400 बेड मौजूद हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Jun 2020 2:50:01

कोरोना वायरस / मुंबई के बिगड़ते हालात,  अस्पतालों में बेड बढ़ाने की तैयारी में जुटा BMC

महाराष्ट्र में देश के सबसे ज्यादा केस हैं। वहां 90 हजार 787 लोग वायरस की चपेट में हैं। जबकि 3289 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं अकेले मुंबई में संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच चुका है। मुंबई में अब तक 1 हजार 760 लोगों ने जान गंवाई है। मुंबई में कोरोना को लेकर हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे है। अभी एक दिन पहले ही वहां मुंबई महानगरपालिका के डिप्टी कमिश्मर शिरीष दीक्षित (54) की कोरोना वायरस से मौत हो गई। बीएमसी डिप्टी कमिश्नर शिरीष दीक्षित बीएमसी के पानी सप्लाई विभाग के प्रमुख थे। डिप्टी कमिश्नर शिरीष दीक्षित पहले बीएमसी अधिकारी हैं जिनकी कोरोना से मौत हुई है। लगातार बढ़ते केस के चलते दिल्ली की तरह मुंबई में भी बेड चर्चा के केंद्र में आ गया है।

अगले 10 दिन में 300 आईसीयू बेड

बीएमसी कमिश्नर आई एस चहल ने मीडिया को बताया कि फिलहाल मुंबई में 7600 बेड पर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज हैं। अब हमारे पोर्टल पर 10 हजार 400 बेड मौजूद हैं। आई।एस चहल ने बताया कि हालात को देखते हुए बेड की संख्या बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि अगले 10 दिन में 300 आईसीयू बेड का इंतजाम होने की संभावना है। बीएमसी कमिश्नर ने ये भी बताया कि मुंबई में केस का डबलिंग रेट कम हुआ है, जो एक राहत की खबर है। साथ ही डेथ रेट भी राष्ट्रीय औसत के बराबर 3 फीसदी के करीब ही है। कमिश्नर ने ये भी बताया कि पिछले 20 दिन के अंदर मुंबई में डायलिसिस न मिलने की वजह से कोई मौत नहीं हुई है। कमिश्नर ने बताया कि कोरोना को हराने के लिये हम मुमकिन प्रयास किए जा रहे हैं। प्राइवेट अस्पतालों, क्लीनिक, निर्सिंग होम को भी सीधे टेस्टिंग इजाजत दी गई है ताकि कोरोना से लड़ाई को और आसान बनाया जा सके।

मुंबई ने वुहान को छोड़ा पीछे

बता दे, मुंबई में वुहान को संक्रमण के मामले में पीछे छोड़ दिया है। वुहान शहर में कोरोना के अब तक 50 हजार 334 संक्रमित केस सामने आ चुके है वहीं, मुंबई की बात करे तो संक्रमितों का आंकड़ा 51 हजार 100 तक पहुंच गया है। हालाकि इस बीच मुंबई के लिए सबसे बड़ी राहत भरी खबर उस जगह से है जो अब तक कोरोना का सबसे बड़ा डेंजर जोन बना था। एशिया के सबसे बड़े स्लम इलाके में शुमार धारावी की गलियों में कोरोना का बसेरा हो गया था। रोज कोई ना कोई जान गंवा रहा था, लेकिन अब वहां तेजी से हालात बदले हैं। संक्रमण कंट्रोल में आने लगा है। 1 जून से 8 जून के बीच 8 दिनों में यहां कोरोना के कुल 153 केस सामने आए। 6 जून को यहां सबसे कम 10 मरीज मिले। इससे पहले धारावी में सबसे कम 13 मामले 27 अप्रैल को सामने आए थे। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि 30 मई के बाद धारावी में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। 24 मई से 31 मई तक 8 दिन में कुल 278 कोरोना के केस मिले थे। इसमें 29 मई को अकेले 70 केस शामिल हैं। धारावी में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 1 हजार 924 है, जबकि 70 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां रिकवरी रेट 41.8% है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ