न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र, गोवा समेत 8 राज्यों में आतंकी हमलों की चेतावनी, कर्नाटक पुलिस को मिली फोन कॉल, अलर्ट जारी

अब तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गोवा और पुडुचेरी में आतंकी हमले के खतरे को लेकर कर्नाटक पुलिस को इनपुट मिला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Apr 2019 9:11:23

महाराष्ट्र, गोवा समेत 8 राज्यों में आतंकी हमलों की चेतावनी, कर्नाटक पुलिस को मिली फोन कॉल, अलर्ट जारी

पड़ोसी देश श्रीलंका में ईस्टर के दिन हुए भीषण आतंकी हमले के बाद दक्षिण भारत में भी सुरक्षा को लेकर सावधानी बरती जा रही है। वही अब तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गोवा और पुडुचेरी में आतंकी हमले के खतरे को लेकर कर्नाटक पुलिस को इनपुट मिला है। कर्नाटक पुलिस की डीजी आईजीपी ने कहा कि एक शख्स ने उन्हें फोन कर कर दावा किया है कि उसके पास इस बात की खबर है कि आतंकी कर्नाटक समेत करीब आठ राज्यों में हमलों को अंजाम देने की साजिश कर रहे हैं। इस फोन के आने के बाद कर्नाटक में सिक्योरिटी को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है और पुलिस इस फोन कॉल और मामले की बारीकी से जांच कर रही है साथ ही फोन करने वाले शख्स की की लोकेशन को ट्रैक करने की कोशिश में भी पुलिस जुटी है।

इस दावे के बाद कर्नाटक के डीजीपी-आईजीपी ने 7 राज्यों के डीजीपी को खत लिखकर अलर्ट रहने को कहा है। लॉरी ड्राइवर बताते हुए शख्स ने बेंगलुरु सिटी पुलिस के कंट्रोल रूम को फोन किया था। शख्स ने दावा किया कि तमिलनाडु के रामनाथपुरम में 19 आतंकवादी मौजूद हैं और ये आतंकी आठ राज्यों में ट्रेनों में हमला कर सकते हैं। इस व्यक्ति ने दावा किया कि उसके पास ऐसी इनफॉर्मेशन है कि तेलंगाना, पुदुचेरी, गोवा,तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बड़े शहर आतंकियों के निशाने पर हैं।

कर्नाटक के डीजी आईजीपी ने अन्य राज्यों को पत्र लिखकर किया हमले के बारे में अलर्ट किया है। कर्नाटक पुलिस ने सभी संबंधित राज्यों की पुलिस को एहतियातन सभी जरूरी कदम उठाने के लिए कहा है।

वहीं मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ये भी बताया जा रहा है कि चेन्नै पुलिस ऑफिस में भी एक शख्स ने फोन कर तमिलनाडु के प्रमुख धार्मिक शहर रामेश्वरम में मशहूर पंबन सी ब्रिज को उड़ाने की धमकी दी। जिसके बाद पुलिस ने बम डिटेक्शन स्कवॉड और स्निफर डॉग्स के साथ इलाके में सर्च ऑपरेशन किया।

गौरतलब है कि ईस्टर के पर्व पर श्रीलंका का कोलंबो शहर धमाकों से दहल गया था। इस हमले में 250 लोगों की मौत हो गई थी। हमले के बाद भारतीय एजेंसियों ने भी एहतियातन समुद्री इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी