न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संजय राउत ने भाजपा पर लगाया आरोप - महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है BJP

संजय राउत ने आरोप लगाया है कि बीजेपी जानबूझकर सरकार के गठन में देरी करवा रही है, क्योंकि वह महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Nov 2019 10:56:47

संजय राउत ने भाजपा पर लगाया  आरोप - महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है BJP

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणामों को आए दो हफ्तें से ज्यादा बीत चुका है लेकिन राज्य में अभी तक यह साफ़ नहीं हो पाया कि अगला सीएम कौन होगा। जहां एक तरफ शिवसेना यह कह रही है कि मुख्यमंत्री तो हमारा ही होगा वही भाजपा का कहना है कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में बीजेपी-शिवसेना की सरकार बनेगी। लेकिन इन सब के बीच आज खबर आ रही है कि अगर 8 नवंबर तक फैसला नहीं हुआ तो सीएम देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार शाम तक सीएम सहित सारे मंत्री अपनी सरकारी गाड़ियां और बाकी सुविधाएं वापस कर सकते हैं। बीजेपी सिर्फ शुक्रवार शाम तक का इंतजार करेगी।

वही आज खबर है कि उद्धव ठाकरे से मिलने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दोपहर 12 बजे तक नागपुर से मुंबई पहुंच सकते हैं। गडकरी के मातोश्री जाने के सवाल पर संजय राउत ने कहा कि अगर वह मातोश्री आते हैं तो उनका स्वागत है। लेकिन इस मुलाकात से पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने आरोप लगाया है कि बीजेपी जानबूझकर सरकार के गठन में देरी करवा रही है, क्योंकि वह महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिणपंथी नेता संभाजी भिड़े ने भी महाराष्ट्र में सरकार बनाने का हल निकालने की पहल करते हुए उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने की कोशिश की। संभाजी भिड़े गुरुवार देर शाम मातोश्री पहुंचे थे, लेकिन उनकी मुलाकात उद्धव ठाकरे से नहीं हो सकी। हालांकि, उन्होंने अपनी बात शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे तक पहुंचा दी है। अभी तक के घटनाक्रम से ये तो साफ हो गया है कि उद्धव ठाकरे देवेंद्र फडणवीस के नाम पर किसी भी तरह से विचार करने को तैयार नहीं दिख रहे हैं।

बता दे, कल शिवसेना के नवनिर्वाचित विधायकों की मातोश्री (शिवसेना मुख्यालय) बैठक हुई है। सूत्रों के अनुसार, विधायकों ने उद्धव ठाकरे पर फैसला छोड़ दिया है। बैठक के बाद शिवसेना विधायक गुलाबराव पाटिल ने कहा कि, 'हम अगले दो दिनों के लिए होटल में रुकेंगे। हम वही करेंगे जो उद्धव ठाकरे करने के लिए कहेंगे'। शिवसेना सांसद सुनील प्रभु ने कहा कि इन हालात में सभी विधायकों का एकसाथ रहना जरूरी है। जो भी फैसला उद्धवजी लेंगे, वह हम सभी को मंजूर होगा। एक अन्य विधायक अब्दुल सत्तार ने कहा कि अगला मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा। इससे पहले भाजपा नेताओं ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी। वही उद्धव का कहना है कि हम भाजपा से गठबंधन तोड़ने का इरादा नहीं रखते हैं, लेकिन भाजपा को उस समझौते पर बने रहना होगा, जो लोकसभा चुनाव से पहले किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत