न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र : फडणवीस सरकार पर भड़की शिवसेना, कहा- जनता लेगी फर्जीकल स्ट्राइक का बदला

सामना में लिखा गया है, भारत द्वारा पाकिस्तान पर जिस तरह से सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी, उसी तरह महाराष्ट्र पर फर्जीकल स्ट्राइक की गई है। इस फर्जीकल स्ट्राइक का बदला महाराष्ट्र लिए बिना नहीं रहेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 24 Nov 2019 9:54:35

महाराष्ट्र  : फडणवीस सरकार पर भड़की शिवसेना, कहा- जनता लेगी फर्जीकल स्ट्राइक का बदला

महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार को जो हुआ उसका किसी ने भी सपने में नहीं सोचा था। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार के समर्थन से सरकार बना ली। देवेंद्र फडणवीस दोबारा महाराष्ट्र के सीएम बन गए है और एनसीपी के अजित पवार (Ajit Pawar) डिप्टी सीएम। इस सरकार गठन पर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है। सामना में लिखा कि यह बेशर्मी की राजनीति है। शरद पवार के साथ धोखा हुआ है। सामना में शिवसेना ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता इस फर्जीकल स्ट्राइक की सुध लेगी।

सामना में लिखा गया है, भारत द्वारा पाकिस्तान पर जिस तरह से सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी, उसी तरह महाराष्ट्र पर फर्जीकल स्ट्राइक की गई है। इस फर्जीकल स्ट्राइक का बदला महाराष्ट्र लिए बिना नहीं रहेगा।

सामना में कहा गया है, सीएम पद की शपथ दिलाने का षड्यंत्र रचा गया। यह एक तरह से जनता से छल और लोकतंत्र की हत्या है। नाराज लोगों ने भाजपा के इस कृत्य का निषेध करना शुरू कर दिया है। शाम होते-होते जुगाड़ की इस सरकार को जोरदार झटका लगा जब शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने जबरदस्त एकजुटता दिखाते हुए अपने-अपने विधायकों को तोड़फोड़ से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए।

शिवसेना व राकांपा की पत्रकार परिषद में उद्धव ठाकरे ने भाजपा की घिनौनी राजनीति की जमकर खबर ली। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के नाम पर खेला जा रहा ये खेल पूरे देश के लिए शर्मनाक है। यह नया हिंदुत्व देखने को मिला है।

इससे पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि राजभवन में जो कुछ भी हुआ, वह महाराष्ट्र में लोकतंत्र पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' के समान है। उद्धव ठाकरे ने कहा था कि हम जो भी कहते और करते हैं वो खुलकर करते हैं और दिन के उजाले में करते हैं। इस तरह चोरी-छिपे रात के अंधेरे में नहीं। यह राज्य के लोकतंत्र पर सर्जिकल स्ट्राइक है।

बता दे, शनिवार शाम को हुई एनसीपी की बैठक में अजित पवार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी ने उन्हें विधायक दल के नेता पद से हटा दिया। एनसीपी ने उनके स्थान पर प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील को विधायक दल का नया नेता चुना है और उन्हें अन्य निर्णयों के लिए अधिकृत किया गया है। बैठक में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और वरिष्ठ नेताओं के साथ ही विधायक शामिल हुए। उन्हें विधायकों को व्हिप जारी करने के साथ ही अन्य अधिकार दिए गए थे, जो तत्काल प्रभाव से वापस ले लिए गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत