न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र / पुलिसकर्मियों पर कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 87 संक्रमित

कोरोना का कहर पुलिसकर्मियों पर भी टूट रहा है, पिछले 24 घंटे में पुलिसकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 24 May 2020 2:33:10

महाराष्ट्र / पुलिसकर्मियों पर कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 87 संक्रमित

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। शनिवार को 2,608 नए मामले सामने आए, जबकि 60 मरीजों की कोरोना से मौत भी हुई। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 47 हजार 190 हो गई। वहीं, मौतों का आंकड़ा 1,577 पर पहुंच गया। पूरे राज्य में इस महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 13,404 के करीब पहुंच गई है। वहीं, कोरोना का कहर पुलिसकर्मियों पर भी टूट रहा है, पिछले 24 घंटे में पुलिसकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ अब तक कुल 1,758 कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 174 अफसर और 1,671 अन्य स्टाफ है। इनमें से 42 पुलिस अधिकारी और 499 कॉन्स्टेबल स्वस्थ हो चुके हैं। एक अधिकारी समेत 18 पुलिस कर्मियों की मौत हो चुकी है।

इसके साथ ही राज्य का सबसे बड़ा कोविड केयर सेंटर (सीसीसी 2) गोरेगांव के नेस्को ग्राउंड में बनकर तैयार हो गया है। 1240 बेड के इस कोविड सेंटर में एक सामान्य हॉस्पिटल की तरह लगभग सभी सुविधाएं मिलेंगी।

26 मई से इस हॉस्पिटल में मरीजों का एडमिशन शुरू करने की तैयारी है। इससे पहले 18 मई को एमएमआरडीए द्वारा तैयार किया गया 1026 बेड का कोरोना हॉस्पिटल बीएमसी को मिल चुका है।

वहीं, महाराष्ट्र सरकार छोटे कारोबारों और कारीगरों की मदद के लिए जल्द ही एक पैकेज की घोषणा करेगी। ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा, 'लॉकडाउन के बाद यह मांग लगातार की जा रही है कि मुख्यमंत्री ‘बारा बलुतेदार’ के लिए पैकेज की घोषणा करें।'

कोरोना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को राज्य में कोविड-19 (Covid-19) के हालात को लेकर समीक्षा बैठक की है। इस मुद्दे पर पिछले आठ दिन में दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी बैठक थी।

राकांपा ने ट्वीट किया कि पार्टी के महाराष्ट्र इकाई प्रमुख और जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल, शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत और मुख्य सचिव अजय मेहता भी बैठक में मौजूद थे।

राउत ने दिन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और उसके बाद बैठक हुई, जिसे राजभवन के एक बयान में 'शिष्टाचार भेंट' बताया गया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख राज्य में चरणबद्ध तरीके से आर्थिक गतिविधियां और राज्य के अंदर ही सड़क परिवहन दोबारा शुरू किए जाने पर जोर दे रहे हैं। इसके साथ ही पवार आयात-निर्यात को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों और विशेषज्ञों से विचार-विमर्श करने भी जोर दे रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ