न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई को दहलाने की साजिश नाकाम, संदिग्ध सुसाइड बॉम्‍बर गिरफ्तार

महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते ( एटीएस ) ने कुछ महत्वपूर्ण हस्तियों की हत्या करने की साजिश रचने वाले एक शख्स को शहर के पश्चिमी उपनगर से गिरफ्तार किया है। एटीएस अधिकारियों ने बताया कि वह लश्कर-ए-तैयबा का ऑपरेटिव है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 May 2018 7:31:45

मुंबई को दहलाने की साजिश नाकाम, संदिग्ध सुसाइड बॉम्‍बर गिरफ्तार

महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते ( एटीएस ) ने कुछ महत्वपूर्ण हस्तियों की हत्या करने की साजिश रचने वाले एक शख्स को शहर के पश्चिमी उपनगर से गिरफ्तार किया है। एटीएस अधिकारियों ने बताया कि वह लश्कर-ए-तैयबा का ऑपरेटिव है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवाद निरोधक एजेंसी की जुहू इकाई ने 32 साल के इस शख्स को 11 मई को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि यह शख्स एक आतंकवादी संगठन द्वारा संचालित एक शिविर में प्रशिक्षण के लिए शारजाह और दुबई होते हुए पाकिस्तान गया था। आरोपी को कराची स्थित एक आतंकवादी संगठन द्वारा चलाए गए शिविर में विस्फोटकों, उन्नत आग्नेयास्त्रों को चलाने के साथ-साथ आत्मघाती बम विस्फोट करने का प्रशिक्षण मिला था और उसे एक व्यक्ति ने पाकिस्तान बुलाया था जो मुम्बई में आतंकवादी गतिविधियों के सिलसिले में वांछित है। गिरफ्तार शख्स इस व्यक्ति से मिलने शारजाह गया।

उन्होंने बताया कि ' शारजाह में कुछ समय बिताने के बाद वह दुबई गया और वहां से वह कराची गया। इसके बाद उसने एक आतंकवादी संगठन द्वारा संचालित एक प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि यह पता चला है कि उस संगठन को पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) का समर्थन था।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार शख्स ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह एक आतंकवादी संगठन का हिस्सा था जिसकी '' सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर हमले करने की साजिश थी। उसने यह भी खुलासा किया कि शहर के कुछ महत्वपूर्ण लोगों की हत्या करने की भी साजिश थी। इन सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। गिरफ्तार शख्स को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां उसे 21 मई तक रिमांड पर एटीएस हिरासत में भेज दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत