न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: अस्पताल की लापरवाही से थमीं 10 नवजातों की सांसें, सीएम उद्धव ने दिए जांच के आदेश

महाराष्ट्र के भंडारा जिले के सरकारी अस्पताल में शनिवार तड़के आग लग गई। इस हादसे में 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Jan 2021 11:05:14

महाराष्ट्र: अस्पताल की लापरवाही से थमीं 10 नवजातों की सांसें, सीएम उद्धव ने दिए जांच के आदेश

महाराष्ट्र के भंडारा जिले के सरकारी अस्पताल में शनिवार तड़के आग लग गई। इस हादसे में 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई है। घटना सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में हुई। वॉर्ड में 17 बच्चे थे। 7 को बचा लिया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। सीएम उद्धव ठाकरे ने स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे से भी बात की। सीएम ने भंडारा के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से भी बात कर हादसे के संबंध में जानकारी ली है।

अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर प्रमोद खंडाते के मुताबिक, 'देर रात करीब 2 बजे के करीब हादसा हुआ। न्यूबॉर्न यूनिट से धुआं निकल रहा था। नर्स ने दरवाजा खोला तो देखा कि वॉर्ड में धुआं भर चुका है। उसने सीनियर डॉक्टरों को जानकारी दी। कर्मचारियों ने बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया लेकिन, तब तक 10 मासूम दम तोड़ चुके थे। 7 बच्चों को बचा लिया गया। इन्हें दूसरे वॉर्ड में शिफ्ट किया गया है।'

शुरुआती तौर पर देखे तो यह घटना के लिए हॉस्पिटल प्रशासन की लापरवाही के सबूत मिलते है

- ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने कहा- रात 2 बजे सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट का दरवाजा खोला गया तो वहां धुआं था। इससे साफ हो जाता है कि इसके पहले वहां कोई स्टाफ नहीं था।
- मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, कुछ बच्चों के शरीर काले पड़ गए थे। इसका मतलब ये है कि आग पहले लग चुकी थी। स्टाफ को पता ही नहीं चला।
- सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट में रात में एक डॉक्टर और 4 से 5 नर्सों की ड्यूटी रहती है। घटना के वक्त वे कहां थे?
- आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच का नियम है। फिर आग कैसे लग गई?
- कुछ परिजनों का आरोप है कि उन्हें 10 दिन से बच्चों से मिलने नहीं दिया गया। नियम के मुताबिक, बच्चे की मां फीडिंग के लिए वहां जा सकती है।
- वार्ड में स्मोक डिटेक्टर क्यों नहीं लगा था? इससे आग की जानकारी पहले मिल जाती और बच्चों की जान बच जाती।

maharashtra,infants killed,fire in hospital,bhandara hospital fire,news

जिला कलेक्टर संदीप कदम, SP वसंत जाधव, ASP अनिकेत भारती, सिविल सर्जन डॉक्टर प्रमोद खंडाते मौके पर मौजूद हैं। स्वास्थ्य उप निदेशक संजय जायसवाल भी नागपुर से भंडारा के लिए रवाना हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। दम घुटने से मरने वाले बच्चों का पोस्टमॉर्टम नहीं किया जाएगा। घटना के पीछे की वजह का पता लगाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। वहीं, महाराष्ट्र के गृह मंत्री भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। गृह मंत्री विमान से नागपुर रवाना हुए, जहां से वे भंडारा जाएंगे। भंडारा पहुंचकर वे सरकारी अस्पताल का दौरा करेंगे और पुलिस अधीक्षक से बात कर घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट लेंगे। डिप्टी सीएम अजीत पवार ने हर अस्पताल के शिशु वार्ड में सेफ्टी ऑडिट के निर्देश दिए हैं।

इस हृदय विदारक हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि महाराष्ट्र के भंडारा में हुए अग्नि हादसे में शिशुओं की असामयिक मौत से गहरा दुख हुआ है। उन्होंने इस हृदय विदारक हादसे में अपनी नवजात संतान खोने वाले परिवारों के प्रति भी संवेदना व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। पीएम ने साथ ही इस हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।

गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर पीड़ित परिवारों को शक्ति दें।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी ट्वीट कर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना और हादसे पर दुख जताया है। फडणवीस ने हादसे की जांच करा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राज्य सरकार से पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत