न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ा सवाल!! क्या सत्ता के लिए आज शिवसेना तोड़ सकती है BJP के साथ गठबंधन?

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के बंटवारे को लेकर शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी में चल रही खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Nov 2019 2:11:13

बड़ा सवाल!! क्या सत्ता के लिए आज शिवसेना तोड़ सकती है BJP के साथ गठबंधन?

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के बंटवारे को लेकर शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी में चल रही खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। वही अगर आज इन दोनों पार्टियों के बीच चल रहा मामला नहीं सुलझता है तो जल्द ही शिवसेना, महायुति से अलग हो सकती है। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर शिवसेना का यह बड़ा दांव होगा। शिवसेना ने साफ कर दिया कि बीजेपी राज्य में राष्ट्रपति शासन की कोशिश में हैं। थोड़ी देर पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि उनकी लड़ाई जारी रहेगी। हालांकि सभी शिवसेना विधायक अभी होटल में जमे हैं।

इस बीच सेना भवन पर आज भी उद्धव ठाकरे की अगुवाई में पार्टी नेताओं की अहम बैठक हो रही है। इस बैठक से पहले शिवसेना नेता गुलाबराव पाटिल ने कहा कि सीएम शिवसेना से होना चाहिए। हम उद्धव ठाकरे के आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। जब तक हमें बताया जाएगा, तब तक होटल में रहेंगे।

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे गुरुवार देर रात को मुंबई के रंग शारदा होटल पहुंचे थे। इस होटल में शिवसेना के विधायक ठहरे हुए हैं। दरहसल, शिवसेना को विधायकों के टूटने का डर है। जिसके चलते गुरुवार को अपने विधायकों को मुंबई के रंग शारदा होटल में रहने के लिए भेजा दिया है। शिवसेना के विधायक अगले दो दिन तक और इसी होटल में रहेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इसके बाद राज्यपाल को संवैधानिक पहलुओं पर विचार करना पड़ेगा।

जयपुर जाएंगे कांग्रेस के विधायक

वही शिवसेना के साथ-साथ कांग्रेस को भी विधायकों के टूटने का डर लग रहा है। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी ने हमारे विधायकों से संपर्क किया और पैसे की पेशकश की है। वहीं सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस विधायक नाना पटोले दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। खबर है कि कांग्रेस अपने विधायकों को जयपुर के किसी होटल में शिफ्ट कर रही है।

गडकरी मध्यस्थता के लिए तैयार

इस खींचतान के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में सरकार बनेगी। हमने शिवसेना के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा और हम ही सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि बाला साहेब के समय भी सीएम पद को लेकर खींचतान हुई थी, तब हमने तय किया था कि जिसके सबसे अधिक विधायक होंगे, सीएम पद उसके ही खाते में जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मैं मध्यस्थता के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि शिवसेना के साथ हमने कभी भी मुख्यमंत्री पद के बंटवारे को लेकर बातचीत नहीं हूई थी। ढाई-ढाई साल सीएम पद का कोई वादा नहीं किया गया था। सीएम पद तो बीजेपी के पास ही रहेगा। वही नितिन गडकरी का कहना है कि विधायकों के खरीद-फरोख्त की जो बात सामने आ रही है वह पूरी तरह से बेबुनियाद है। हम कभी भी विधायकों की खरीद-फरोख्त के पक्ष में नहीं है। हम तैयार हैं, शिवसेना को सकारात्मक सोचना चाहिए। महाराष्ट्र की जनता के हित में फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) या मोहन भागवत की कोई भूमिका नहीं है।

वही इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को स्पष्ट रूप से कह दिया है कि वह शिवसेना के बिना सरकार बनाने का दावा नहीं करेंगे। भागवत ने फडणवीस को स्पष्ट रूप से कहा कि अगर शिवसेना एनसीपी-कांग्रेस से समर्थन हासिल कर रही है, तो उन्हें उन्हें आगे बढ़कर सरकार बनाने देना चाहिए। भागवत ने कहा कि विधायकों की खरीद-फरोख्त जैसी अपवित्र राजनीति में किसी भी प्रकार से शामिल न हों। उन्होंने कहा खरीद-फरोख्त की राजनीती लंबे समय तक पार्टी के हित में नहीं है।

गौरतलब है कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के हाल ही में घोषित चुनाव नतीजों में कोई भी पार्टी अकेले 145 सीटों के बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई। इसके चलते सरकार गठन में देर हो रही है। चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत हासिल हुई है। गठबंधन कर चुनाव लड़ी बीजेपी और शिवसेना को 161 सीटें मिली हैं। महाराष्ट्र विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत