न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अरुण जेटली का विपक्षी दलों पर हमला, कहा - महागठबंधन देश को नहीं चला सकता

वित्त मंत्री ने कहा कि इस देश में कभी प्रतिद्वंद्वियों का गठबंधन काम नहीं करता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Nov 2018 10:44:15

अरुण जेटली का विपक्षी दलों पर हमला, कहा - महागठबंधन देश को नहीं चला सकता

महागठबंधन और विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) ने कहा कि विपक्षी पार्टियों का प्रस्तावित महागठबंधन प्रतिद्वंद्वियों का गठजोड़ है जो देश को नहीं चला सकता। वित्त मंत्री ने कहा कि इस देश में कभी प्रतिद्वंद्वियों का गठबंधन काम नहीं करता है। हम यह देख चुके हैं। हमने इस तरह के गठबंधनों के साथ प्रयोग किया है और देश ने इसकी भारी कीमत चुकाई है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में अरुण जेटली ने अलग-अलग मौकों पर विपक्षी एकता और पार्टियों पर हमला बोला है।

अरुण जेटली (Arun Jaitley) ने यहां वार्षिक इकोनॉमिक्स टाइम्स पुरस्कार समारोह में कहा कि देश ने पहले भी इस तरह के तजुर्बों के लिए भारी कीमत चुकाई है। वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) ने बिना किसी पार्टी का नाम लिए कहा कि आज जो प्रयास किया जा रहा है वो अतीत की तुलना में शायद सर्वाधिक विनाशकारी है। यह प्रतिद्वंद्वियों का गठबंधन हैं। दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, सबसे बड़ा लोकतंत्र क्या प्रतिद्वंद्वियों का गठबंधन चला सकता है।

शनिवार को ही उन्होंने पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि जिनके पास छिपाने के लिए बहुत कुछ होता है वही सीबीआई को अपने राज्य में प्रवेश से रोकते हैं। अरुण जेटली ने कहा कि ऐसे लोगों को डर है कि सीबीआई के राज्य में जांच के लिए आने से उनके कई कारनामें सभी के सामने आ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी राज्य नहीं है जहां भ्रष्टाचार न होता है। ऐसे में सीबीआई को रोकना यानी खुदको बचाने की कोशिश करने जैसा है। ध्यान हो कि इससे पहले ममता बनर्जी और चंद्रबाबू नायडू ने सीबीआई को अपने अपने राज्य में छापे मारने व जांच करने के लिए दी गई सामान्य रजामंदी को वापस ले लिया था। इसे लेकर वहीं विपक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के कारण राज्यों का उन पर से विश्वास कम हो रहा है।

हालांकि भाजपा ने इसे भ्रष्ट दलों द्वारा अपने हितों के बचाव के लिए अधिकारों की स्पष्ट रूप से दुर्भावनापूर्ण कवायद करार दिया। सीबीआई को अब इन राज्यों में अदालती आदेश वाले मामलों व केंद्र सरकार के अधिकारियों के खिलाफ मामलों को छोड़कर शेष सभी में किसी तरह की जांच के लिए संबंधित राज्य सरकार की अनुमति लेनी होगी। आंध्र प्रदेश में तेलुगूदेशम पार्टी की सरकार है जिसके मुखिया चंद्रबाबू नायडू हैं वहीं पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी का शासन है। दोनों ही उन नेताओं में शामिल हैं जो 2019 के लोकसभा चुनावों में एकजुट होकर भाजपा से मुकाबले के लिए विपक्षी दलों का महागठबंधन बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत