#WATCH ...I have decided that I will not get vaccinated for now, first it should be administered to others. My turn should come afterwards, we have to work to ensure that priority groups are administered with the vaccine: Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan pic.twitter.com/EGbkb70iz2
— ANI (@ANI) <मैं कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा: बाबा रामदेव
आपको बता दे इससे पहले योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने भी कोरोना वैक्सीन (Coronavaccine) नहीं लगवाने की घोषणा की है। दिल्ली के एक होटल में आयोजित एकल अभियान के कार्यक्रम "एकल के राम' में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे बाबा राम देव ने कहा कि उन्हें योग, आयुर्वेद व ध्यान पर पूरा भरोसा है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, 'देश में अगर कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा है तो इसमें सबसे ज्यादा योगदान योग व गिलोय का है। उन्होंने लोगों से भी योग करने का आग्रह करते हुए कहा कि लोगों ने अपने शरीर का कबाड़ा कर रखा है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हैं, इसे बढ़ाने पर जोर दिया जाना चाहिए। क्योंकि वह (वैक्सीन) ज्यादा समय तक शरीर में प्रभावी नहीं रहेगी।'
बीते दिनों समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी ऐलान किया था कि वो वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। हालांकि, उन्होंने कहा था कि वो बीजेपी की वैक्सीन नहीं लगवाएंगे, उन्हें इसपर भरोसा नहीं है। जब उनकी सरकार आएगी, तब सभी को वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा कोरोना वैक्सीन को लेकर कुछ प्राथमिकताएं तय की गई हैं। इनके अनुसार, कोरोना वैक्सीन को शुरुआत में हेल्थ वर्कर, फिर फ्रंटलाइन वर्कर, 50 से अधिक उम्र वाले लोग और गंभीर बीमारी वाले लोगों को दी जाएगी। केंद्र सरकार प्राथमिकता के अनुसार, शुरू में 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने की बात कह रही है।
देश में अभी दो कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी जा चुकी है, जिनमें सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन शामिल है। अब जल्द ही देशव्यापी वैक्सीनेशन का प्रोग्राम भी शुरू हो जाएगा।













