न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में चल रही राजनीतिक उठापटक पर ज्योतिरादित्य ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कही ये बात

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने उमा भारती के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान सिंधिया ने राजस्थान में चल रही राजनीतिक उठापटक को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Jul 2020 6:32:22

राजस्थान में चल रही राजनीतिक उठापटक पर ज्योतिरादित्य ने कांग्रेस पर साधा  निशाना, कही ये बात

राजस्थान में अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार से सचिन पायलट (Sachin Pilot) को उपमुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद राज्य मंत्रिमंडल की आज मंगलवार शाम को पहली बैठक होने जा रही है। यह बैठक मुख्यमंत्री गहलोत के सरकारी आवास पर बुलाई गई है। जयपुर में आज शाम को मुख्यमंत्री आवास पर साढ़े 7 बजे कैबिनेट की मीटिंग है और रात 8 बजे मंत्री परिषद की बैठक है।

उधर, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने उमा भारती के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान सिंधिया ने राजस्थान में चल रही राजनीतिक उठापटक को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।

सिंधिया ने कहा 'कांग्रेस अपने आपको पूर्ण रूप से जिस दिशा में लेकर बढ़ रही है, वो दुर्भाग्यपूर्ण है। सचिन पायलट काे लेकर सिंधिया ने कहा कि जो कहना था, वो मैंने परसों ही ट्वीट करके बोल दिया।'

15 माह भ्रष्टाचार की सरकार रही

सिंधिया ने कहा- 'मध्य प्रदेश की जनता का कांग्रेस से मोहभंग हो गया है, क्योंकि 15 माह भ्रष्टाचार और व्यापार की सरकार चलाई। अब इनको चिंता हो रही है मंत्रियों के विभागों के बंटवारे की। जब यह 15 महीने सत्ता में थे, तब वल्लभ भवन से भ्रष्टाचार की सरकार चल रही थी।'

देश का भविष्य नरेंद्र मोदीजी के हाथ में है

सिंधिया ने कहा '90 दिन तो मैं चुप रहा, क्योंकि पूरे विश्व और मध्य प्रदेश में कोरोना की महामारी का प्रकोप चल रहा था। इन 90 दिनों में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह क्या कर रहे थे, राजनीति की रोटी सेंक रहे थे। एक भी जनसेवा का काम नहीं हुआ। मैं इतना ही कहूंगा कि प्रदेश का भविष्य शिवराजजी के हाथों में है और देश का भविष्य नरेंद्र मोदीजी के हाथ में है।'

कांग्रेस के नाश की वजह राहुल और प्रियंका

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस का भविष्य दो भाई-बहनों के हाथ में है। ये ना कोई मेहनत करते हैं, ना कहीं जाते हैं। उमा ने पूछा- ये जो दो भाई-बहन हैं, इनके पास क्या है। सिवाय इसके कि खानदान का टैग लगा है। ये कहां मेहनत करते हैं? कहां जाते हैं? कांग्रेस के कार्यकर्ता गुलामों की तरह हैं। कांग्रेस के नाश की वजह राहुल गांधी और प्रियंका हैं। पढ़े-लिखे मेहनत करने वाले कांग्रेस के युवा लोग हैं, वो चाहते हैं कि ये उनके गुलामों की तरह रहें, लेकिन ये नहीं रहेंगे। इसलिए आज जो कांग्रेस की नाश लग रही है, अभी तो और लगेगी। इसके लिए सिर्फ राहुल गांधी और उनकी बहन जिम्मेदार हैं। कांग्रेस बहुत अभागी पार्टी है जिसने ऐसे हीरे को गंवा दिया। उसका इतना अपमान किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’