न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ज्योतिरादित्य सिंधिया के PA कोरोना पॉजिटिव, करीब 1000 लोगों के आए संपर्क में

मिश्रा ने बताया कि सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। थोड़ा बुखार आ रहा है। बाकी कोई समस्या नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Jul 2020 3:57:28

ज्योतिरादित्य सिंधिया के PA कोरोना पॉजिटिव, करीब 1000 लोगों के आए संपर्क में

जून में मध्यप्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं, अब उनके निजी सचिव अनिल मिश्रा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सिंधिया दो और तीन जुलाई को भोपाल में थे। इस दौरान उनकी हर मीटिंग और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात के दौरान मिश्रा मौजूद थे। इतना ही नहीं शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सीएम हाउस में विधायकों से चर्चा के समय भी उपस्थित रहे थे। इसके अलावा, भाजपा कार्यालय में वर्चुअल रैली और अन्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वे राजभवन से लेकर सीएम हाउस और भाजपा कार्यालय में करीब 1 हजार लोगों के संपर्क में आए। मिश्रा ने बताया कि सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। थोड़ा बुखार आ रहा है। बाकी कोई समस्या नहीं है।

बता दे, सिंधिया को कोरोना के हल्के लक्षण थे, जबकि उनकी मां में संक्रमण का कोई लक्षण नजर नहीं आए थे। दोनों को गले में खराश और हल्के बुखार की शिकायत के बाद दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिंधिया परिवार में पत्नी प्रियदर्शिनी, बेटा महाआर्यमन और बेटी अनन्या राजे का भी कोरोना टेस्ट हुआ था। प्रियदर्शनी और बेटा-बेटी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

बता दे, मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों में यहां कोरोना संक्रमण के 354 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 15 हजार 284 पहुंच गया है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 हजार 88 बची है, वहीं कोरोना के चलते राज्य में अब तक 617 लोगों की जान गई है। 11 हजार 579 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं। राज्य में कोरोना रिकवरी रेट 75% से ज्यादा पहुंच गया है। मध्य प्रदेश में कोरोना कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 1 हजार 158 हो गई है। अब तक 4,17,402 कोविड सैंपल्स की जांच की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका