न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश / जुलाई तक राज्य में हो सकते हैं 80 हजार से ज्यादा संक्रमित, इंदौर का आंकड़ा पहुंच सकता 13400

मध्य प्रदेश में मंगलवार सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 3785 हो गई। वहीं, 221 की मौत हो चुकी है। इंदौर में संक्रमितों का आंकड़ा 2 हजार को पार कर गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 May 2020 3:33:24

मध्यप्रदेश / जुलाई तक राज्य में हो सकते हैं 80 हजार से ज्यादा संक्रमित, इंदौर का आंकड़ा पहुंच सकता 13400

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 71 हजार 360 हो गई है। आज सुबह से 571 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें से अकेले दिल्ली में ही 406 नए मरीज मिले। यहां 383 संक्रमितों की अस्पताल से छुट्‌टी भी हुई है। दिल्ली के अलावा आज राजस्थान में 47, कर्नाटक में 42, आंध्रप्रदेश में 33, ओडिशा में 23, बिहार में 12, चंडीगढ़ में 6 और बिहार में 2 मरीज मिले।

मध्य प्रदेश में मंगलवार सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 3785 हो गई। वहीं, 221 की मौत हो चुकी है। इंदौर में संक्रमितों का आंकड़ा 2000 को पार कर गया है। यहां 2016 मरीज हो गए हैं। 92 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। भोपाल में 810 संक्रमित मिल चुके हैं और 34 लोगों की जान जा चुकी है।

80 हजार से ज्यादा संक्रमित

देश में बढ़ते मामलों को देखते हुए कहा जा रहा है कि जून-जुलाई के बीच कोरोना संक्रमण पीक पर होगा। ऐसे में कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश में इस दौरान संक्रमित मामले 80 हजार से ज्यादा पहुंच जाएंगे। इंदौर में संक्रमितों की संख्या 13 हजार 400 के करीब होगी। अधिकतम मरीजों की संख्या का अनुमान लगाने के साथ ही राज्य सरकार ने सभी कमिश्नर, कलेक्टरों को बैड्स, वेंटिलेटर, आईसीयू की तैयारी करने के आदेश दिए हैं। साथ ही इससे निपटने के लिए 14 मई तक पूरा प्लान मांगा है। एक अनुमान मुताबिक, राज्य को अभी 45204 बैड्स की जरूरत है।

मध्यप्रदेश / पैदल जा रहे मजदूरों की मदद के लिए आगे आई शिवराज सरकार, लिया ये बड़ा फैसला

4 मेडिकल कॉलेज कर सकेंगे प्लाज्मा थैरेपी का ट्रायल

वही, एम्स भोपाल समेत प्रदेश के 4 मेडिकल कॉलेजों को कोविड-19 (Covid-19) पॉजिटिव मरीजों पर प्लाज्मा थैरेपी के ट्रायल की मंजूरी मिल गई है। इनमें नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर, आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज उज्जैन और अरबिंदो मेडिकल कॉलेज इंदौर शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में प्लाज्मा थैरेपी के जरिए कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज करने वाले अस्पतालों की संख्या 7 हो जाएगी। भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज और चिरायु मेडिकल कॉलेज के साथ इंदौर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज को एक सप्ताह पहले से ही प्लाज्मा थैरेपी के जरिए इलाज की मंजूरी मिल गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री