न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान हमें मजबूर न करें वरना... : केंद्रीय मंत्री गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पाकिस्तान ने आतंकवाद को समर्थन और आतंकवादियों को भारत भेजने का काम जारी रखा तो भारत से पाकिस्तान की नदियों में एक बूंद पानी नहीं आएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Feb 2019 8:19:08

पाकिस्तान हमें मजबूर न करें वरना... : केंद्रीय मंत्री गडकरी

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पाकिस्तान ने आतंकवाद को समर्थन और आतंकवादियों को भारत भेजने का काम जारी रखा तो भारत से पाकिस्तान की नदियों में एक बूंद पानी नहीं आएगा। केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री गडकरी ने जबलपुर संभाग के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक में पाकिस्तान को आगाह करते हुए कहा, "अगर तुम आतंकवाद और आतंकवादियों को समर्थन करना और आतंकवाद को एक्सपोर्ट करने का काम करोगे तो एक बूंद पानी पाकिस्तान नहीं आएगा ये याद रखना।" गडकरी ने कहा कि आतंरिक और बाहरी सुरक्षा के बारे में हम कोई समझौता नहीं करेंगे। पाकिस्तान को पता है कि लड़ाई में वह हिन्दुस्तान को नहीं हरा सकता तो पाकिस्तान ने आतंकवाद और आतंकवादियों को भेजकर एक 'प्राक्सी वॉर' शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा, "इमरान खान जरूर बोलते हैं कि हमारा इस हमले से कोई संबंध नहीं है तो जो आतंकवादी आते हैं और जिनकों हम पकड़ते हैं, वे पाकिस्तान के नागरिक हैं। उनके पास मोबाइल फोन हैं। पाकिस्तान के सैनिकों द्वारा दिए गए औजार हैं और इतना होने के बाद भी पाकिस्तान झूठ बोलता है।"

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक करार हुआ था। इंडस ट्रीटी के नाम से वह प्रसिद्ध है। भारत और पाकिस्तान के बीच छह नदियां थीं। तीन नदियां पाकिस्तान को मिली और तीन भारत को मिलीं और हमारे अधिकार का जो पानी था वो भी पाकिस्तान में जा रहा था।

गडकरी ने कहा, "हमने निर्णय किया और कैबिनेट ने स्वीकार किया। हम तीन प्रोजेक्ट बना रहे हैं जो हमारे अधिकार का पानी है, उसको रोक कर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान को देने का काम हम करने जा रहे हैं और जो बाकी तीन नदियां पाकिस्तान में जाती हैं, झेलम, चिनाब हैं वे भी हमारे भारत से जाती हैं।"

nitin gadkari,pakistan,pulwama attack

उन्होने कहा कि उस करार में लिखा है कि दोनों देश में प्रेम, सौहार्द सहयोग और भाईचारा बढ़े। पर आज जब हम सोचते हैं तो कहां गया सौहार्द, कहां गई मैत्री। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री ने जबलपुर शहर के पश्चिमी हिस्से में लगने वाले यातायात जाम से निजात दिलाने के लिए 758.54 रुपये की लागत से बनाए जा रहे 5.90 किलोमीटर लंबे फ्लाई ओवर का शिलान्यास किया। यह फ्लाई ओवर दमोह-नाका- रानीताल- मदन महल चौक से मेडिकल कॉलेज रोड तक बनेगा।

पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए भारत सभी कूटनीतिक का इस्तेमाल करेगा : अरुण जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) ने शुकवार को कहा कि जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा जिले (Pulwama) में हुए आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) के लिए जिम्मेदार पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए भारत सभी कूटनीतिक का इस्तेमाल करेगा। जेटली ने पाकिस्तान को ‘दुष्ट देश’ करार देते हुए कहा कि यह हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है, जबकि दोषियों ने स्वयं हमले की जिम्मेदारी ली है और वे इसका श्रेय ले रहे हैं। जेटली ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के भाषण का हवाला देते हुए कहा कि ‘(पाक) सरकार के मुखिया कहते हैं हमें कार्रवाई करने योग्य साक्ष्य दीजिए। आपको कार्रवाई योग्य साक्ष्य की जरूरत तब पड़ती जब इस अपराध को अंजाम देने वाले की कोई जानकारी नहीं होती, लेकिन आपके अपने देश में बैठा एक व्यक्ति इस हमले की जिम्मेदारी ले रहा है।’

उन्होंने कहा,‘इसलिए जब इसमें स्वीकारोक्ति है...आपके पास आपके अपने देश के लोग बैठे हैं और अपराध को स्वीकार कर रहे हैं तथा कह रहे हैं कि हां, हमने इसे अंजाम दिया है और इसका श्रेय ले रहे हैं ।’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी नेतृत्व इस मसले पर बाघ की सवारी कर रहा है और बाघ अपने सवार को कभी नहीं छोड़ता है। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को एक आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हो गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत