न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी पर CM कमलनाथ ने कसा तंज, बोले- 'अच्छे दिन तो नहीं ला पाए, अब खुद जाने वाले है'

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) अपने अंतिम पड़ाव पर है लेकिन पार्टी नेताओं के बीच वाद-विवाद का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 May 2019 3:26:08

PM मोदी पर CM कमलनाथ ने कसा तंज, बोले- 'अच्छे दिन तो नहीं ला पाए, अब खुद जाने वाले है'

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) अपने अंतिम पड़ाव पर है लेकिन पार्टी नेताओं के बीच वाद-विवाद का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। कमलनाथ ने रतलाम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'आपने कहा कि कर्ज माफ नहीं हुआ। मोदी जी हमने वचन दिया था। प्रदेश में 125 दिन पहले कांग्रेस की सरकार बनी और लोकसभा चुनाव की घोषणा हुई और आचार संहिता लग गई। मेरे पास 75 दिन थे और 75 दिनों में हमने 21 लाख किसानों का कर्ज माफ किया और हम वचनबद्ध हैं कि हम मध्य प्रदेश के हर किसान का कर्ज माफ करेंगे। हम प्रवचन नहीं निभाते, हम तो वचन निभाते हैं। मोदी जी याद रखिएगा अब आपका समय आ गया है। आप कहते थे, अच्छे दिन आने वाले हैं, लेकिन अच्छे दिन तो नहीं ला पाए अब मोदीजी जाने वाले है।'

बता दें 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान 'अच्छे दिन आने वाले हैं' बीजेपी का चर्चित नारा था, ऐसे में अब बीजेपी के इसी नारे को लेकर कांग्रेस तंज कस रही है और केंद्र की मोदी सरकार से 5 सालों में किए कामों का हिसाब मांग रही है। कमलनाथ ने पीएम मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि '5 साल का जवाब नहीं दे सकते। क्या बात करते हैं? देश की सुरक्षा की बात करेंगे। मोदी जी, जब आपने पैंट-पायजामा पहनना नहीं सीखा था तब पंडित जवाहरलाल नेहरू ने और इंदिरा गांधी जी ने हमारे देश की फौज बनाई थी।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत