न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश / दो बाइक को टक्कर मारकर पलटी स्कॉर्पियो; 3 बच्चे, 2 महिलाओं समेत 8 लोगों की हुई मौत

मध्य प्रदेश के छतरपुर में पन्ना रोड पर एक स्कॉर्पियो ने दो बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक पर सवार बच्चों समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Jul 2020 10:14:30

मध्य प्रदेश / दो बाइक को टक्कर मारकर पलटी स्कॉर्पियो; 3 बच्चे, 2 महिलाओं समेत 8 लोगों की हुई मौत

मध्य प्रदेश के छतरपुर में पन्ना रोड पर एक स्कॉर्पियो ने दो बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक पर सवार बच्चों समेत 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना बमीठा थाना क्षेत्र के चंद्रनगर चौकी के पास जखीरा टेक के पास हुई। इस सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार किसी की जान नहीं गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे छतरपुर एसपी सचिन शर्मा ने मामले की जांच के आदेश दिए। स्कॉर्पियो सवार दोनों लोग घटनास्थल से फरार बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर करीब 1 बजे एक स्कॉर्पियो पन्ना की तरफ जा रही थी, तभी सामने से आ रहीं दो बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दोनों बाइक छतरपुर की तरफ जा रही थीं। हादसे में मारे गए लोगों की लाशें सड़क पर बिखर गईं। सूरजपुरा निवासी बालू के दो बेटे राहुल (20) और देवेंद्र (6) की मौके पर मौत हो गई। इसी गांव के भुवनीद्दीन की पत्नी सुनीता (40) और बेटा करण (8) समेत 6 लोगों की बाद में मौत हुई। ये सभी लोग सूरजपुरा से बमीठा जा रहे थे। वहां रिश्तेदारी में महिला की तबीयत खराब थी, जिसे देखने के लिए बेटियां, दामाद, बच्चे दो बाइक पर सवार होकर निकले थे।

स्कॉर्पियो (UP 93 AS 4293) रोड के नीचे 10 फीट गहराई में जा गिरी। सूचना के बाद बमीठा थाना पुलिस समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मरने वालों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष हैं।

बाइक सवार सभी लोगों की मौत

- राहुल पिता बालू (20) सूरजपुरा
- देवेन्द्र पिता बालू (9) सूरजपुरा
- पप्पू पिता लीला (38) जटकरा
- सुनीता पति भुवनीद्दीन (40) सूरजपुरा
- रानी पुत्री खरगा (16) सूरजपुरा
- करन पिता भुवनीद्दीन (6) सूरजपुरा
- राम सनेही पिता चिरोंजी लाल (40) टहनगा
- राम सनेही की पुत्री (3) टहनगा

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी