न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कम्प्यूटर बाबा ने दिग्विजय सिंह से मांगा हेलीकॉप्टर, कहा - नर्मदा का निरीक्षण करना है

बाबा ने दिग्विजय सिंह से कहा है कि वे उन्हें सरकार से एक हफ्ते में हेलीकॉप्टर दिलवा दें, क्योंकि उन्हें नर्मदा संरक्षण के लिए परिक्रमा पर निकलना है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Jun 2019 6:21:19

कम्प्यूटर बाबा ने दिग्विजय सिंह से मांगा हेलीकॉप्टर, कहा - नर्मदा का निरीक्षण करना है

कम्प्यूटर बाबा ने आज भोपाल में नर्मदा-मंदाकिनी- क्षिप्रा नदी न्यास के अध्यक्ष का पद भार संभाल लिया। कामकाज संभालते ही बाबा ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से हेलीकॉप्टर की मांग की है। बाबा ने दिग्विजय सिंह से कहा है कि वे उन्हें सरकार से एक हफ्ते में हेलीकॉप्टर दिलवा दें, क्योंकि उन्हें नर्मदा संरक्षण के लिए परिक्रमा पर निकलना है। कहा जा रहा है कि बाबा हेलीकॉप्टर से नर्मदा का निरीक्षण करेंगे।

बता दें कि विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में काफी सुर्ख़ियां बटोर चुके कम्प्यूटर बाबा आज नर्मदा-मंदाकिनी- क्षिप्रा नदी न्यास का अध्यक्ष पद संभालने भोपाल पहुंचे। पूरे पूजा-पाठ और विधि विधान से उन्होंने अपना कामकाज संभाल लिया। मंत्रालय की एनेक्सी-3 में उनके लिए ऑफिस बना है। बाबा के साथ पंडित तो मौजूद थे ही। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी बाबा के साथ खड़े थे। इस दौरान कंप्यूटर बाबा ने शिवराज सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा छले 15 साल में मध्य प्रदेश में सिर्फ घोटाला हुआ है। यहां पौधे लगाने का रिकॉर्ड नहीं बना बल्कि घोटाला हुआ। अब मैं इस सब घोटालों की जांच कराऊंगा। उन्होंने कहा नर्मदा को बचाने का असली काम कमलनाथ सरकार में किया जाएगा। बाबा ने कहा कमलनाथ ने नर्मदा को बचाने की कमान संतों के हांथ में सौंपी है। इसलिए नर्मदा को नया जीवन दिया जाएगा। बाबा ने कहा वो नर्मदा में अवैध उत्खनन पर नज़र रखेंगे और उसकी सफाई पर नजर रखेंगे। न्यास का अध्यक्ष बनते ही कम्प्यूटर बाबा ने नर्मदा हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया। हेल्पलाइन नंबर है-1800120106106

कंप्यूटर बाबा के तेवर पड़े नरम

मालूम हो कि मध्य प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा में कांग्रेस और दिग्विजय सिंह का चुनाव में समर्थन करने वाले कंप्यूटर बाबा के तेवर चुनावी नतीजों के बाद नरम पड़ गए थे। बाबा ने दिग्विजय सिंह को अच्छा आदमी कहते हुए कांग्रेस में कमी को हार की वजह बताई थी। साथ ही उन्होंने नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए राममंदिर निर्माण जल्द करने की मांग उठाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत