न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तमिलनाडु : डीएमके प्रमुख करुणानिधि की तबियत बिगड़ी, इलाज के बाद स्थिति में सुधार ,अस्पताल के बाहर समर्थक मांग रहे दुआएं

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम प्रमुख एम. करुणानिधि के हालात इस वक्त स्थिर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 29 Jul 2018 11:27:03

तमिलनाडु : डीएमके प्रमुख करुणानिधि की तबियत बिगड़ी, इलाज के बाद स्थिति में सुधार ,अस्पताल के बाहर समर्थक मांग रहे दुआएं

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम प्रमुख एम. करुणानिधि के हालात इस वक्त स्थिर है। रविवार को कुछ समय के लिए बिगड़ गयी लेकिन इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। कावेरी अस्पताल ने करुणानिधि का हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए कहा है, ‘‘द्रमुक अध्यक्ष एम करुणानिधि की हालत कुछ समय के लिए अत्यंत नाजुक हो गई थी, लेकिन इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। उनकी सेहत पर विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल लगातार नजर रखे हुए हैं और उनका इलाज जारी है।’’ हालांकि, करुणानिधि के बेटे एम के स्टालिन समेत परिवार के कई सदस्य हॉस्पिटल पहुंच चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार रविवार को उनकी हालत और बिगड़ गई। करुणानिधि के परिवार के लोग चेन्‍नई के अस्‍पताल में मौजूद हैं जहां पूर्व मुख्‍यमंत्री को शुक्रवार को भर्ती कराया गया था। अस्पताल के बाहर उनके समर्थकों के जमावड़ा लगा हुआ। करुणानिधि की तबियत जानने कई बड़े नेता भी पहुंचे हैं। मुख्‍यमंत्री ई पलानीस्‍वामी अपनी कोयंबटूर यात्रा बीच में ही छोड़कर चेन्‍नई पहुंच रहे हैं।

अस्‍पताल में भर्ती कराए जाने के बाद से रविवार की सुबह पार्टी द्वारा पहली बार 95 वर्षीय नेता की तस्‍वीर जारी की गई। रक्‍तचाप में कमी के चलते शुक्रवार को अस्‍पताल में भर्ती कराए गए करुणानिधि का हालचाल जानने रविवार को उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू भी अस्‍पताल पहुंचे। नायडु के साथ तस्‍वीर में करुणानिधि सोते हुए दिख रहे हैं।

करुणानिधि के परिवार के के लोगों ने शिनवार को बताया था कि उनकी हालत ठीक है। अस्‍पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में भी कहा गया था कि उनका रक्‍तचाप अब स्थिर है और डॉक्‍टर उनपर लगातार नजर बनाए हुए हैं। हालांकि उसमें उनके इंफेक्‍शन के विषय में कुछ नहीं कहा गया था।

द्रमुक अध्यक्ष के अस्पताल में भर्ती होने से घंटो पहले उनके बेटे स्टालिन ने बताया कि तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री की सेहत में सुधार हो रहा है। बुधवार को उन्होंने कहा था कि उनके पिता के स्वास्थ्य के बारे में चिंता करने की कोई बात नहीं है। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के घर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी क्योंकि द्रमुक कार्यकर्ता वहां बड़ी संख्या में पहुंच रहे थे।

तमिलनाडु के पांच बार मुख्‍यमंत्री रह चुके करुणानिधि एक लंबी बीमारी से उबर रहे थे कि उन्‍हें यह इंफेक्‍शन हो गया और फिर बुखार भी। एक साल से भी ज्‍यादस समय से वह लोगों के बीच नहीं दिखे। हालांकि कभी-कभी वो पार्टी के दफ्तर जाते रहे हैं और अपने घर से हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन भी स्‍वीकार करते रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत