न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खर्चों को कम करने के लिए इमरान खान का नया कदम, नीलाम करेंगे PMO के लग्जरी वाहन

नई सरकार के खर्चों को कम करने के अभियान के तहत पाकिस्तान सरकार ने बड़ा कदम उठाया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Sep 2018 12:27:03

खर्चों को कम करने के लिए इमरान खान का नया कदम, नीलाम करेंगे PMO के लग्जरी वाहन

नई सरकार के खर्चों को कम करने के अभियान के तहत पाकिस्तान सरकार ने बड़ा कदम उठाया है जिसके चलते प्रधानमंत्री आवास में मौजूद आवश्यकता से अधिक लग्जरी वाहनों की बिक्री का निर्णय किया है। शनिवार को आई एक खबर के मुताबिक आलीशान वाहनों की सूची तैयार की गई है जो प्रधानमंत्री आवास में 17 सितंबर को होने वाली नीलामी के दौरान बिक्री के लिए रखे जाएंगे।

डॉन समाचार पत्र की खबर के मुताबिक , इन आलीशान वाहनों के बेड़े में आठ बीएमडब्ल्यू शामिल हैं, जिनमें से तीन 2014 मॉडल की हैं, तीन 5,000 सीसी की एसयूवी और दो 2016 मॉडल वाली 3,000 सीसी की एसयूवी हैं। खबर में बताया गया कि इस सूची में 2016 मॉडल की चार मर्सिडीज बेंज कारें भी हैं। इनमें से दो 4,000 सीसी की बुलेट-प्रूफ कारें हैं। इसके अलावा टोयोटा की 16 कारें हैं। इनमें से एक 2004 की लेक्सस कार, एक 2006 की लेक्सस एसयूवी और दो 2004 की लैंड क्रूजर हैं। आठ कार 2003 से 2013 तक के मॉडल की हैं।

इन सभी के अलावा नीलामी में 2015 मॉडल की चार बुलेट-प्रूफ लैंड क्रूजर वाहन भी रखे जाएंगे। खबर के अनुसार 1800 सीसी की एक होंडा सिविक और तीन सुजुकी वाहन भी सूची में हैं तथा इसमें 1994 मॉडल की एक हिनो बस भी शामिल है।

नकदी की तंगी झेल रही सरकार के खर्च को कम करने के अपने वायदे पर कायम रहते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान, 18 अगस्त को पद संभालने के बाद से अपने सैन्य सचिव के तीन कमरे वाले घर में अपने दो नौकरों के साथ रह रहे हैं। उन्होंने घोषणा की थी कि वह विशाल प्रधानमंत्री आवास में नहीं रहेंगे जहां 524 स्टाफकर्मी और 80 वाहनों का बेड़ा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत