न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो महीने में 14वीं बार कांपी दिल्ली की धरती, विशेषज्ञों ने जताई चिंता, कहा - बड़े भूकंप की आशंका

देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास की धरती एक बार फिर भूकंप से कांपी है। 8 जून 2020 यानी आज सोमवार दोपहर करीब 1 बजे 2.1 तीव्रता का झटका महसूस किया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Jun 2020 4:32:40

 दो महीने में 14वीं बार कांपी दिल्ली  की धरती, विशेषज्ञों ने जताई चिंता, कहा  - बड़े भूकंप की आशंका

देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास की धरती एक बार फिर भूकंप से कांपी है। 8 जून 2020 यानी आज सोमवार दोपहर करीब 1 बजे 2.1 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर बताया जा रहा है। हालांकि, इस भूकंप से अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। लगातार धरती हिलने की वजह से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बड़े भूकंप के आने की आशंका है। ऐसी आशंका देश के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने जताई है। इसके पीछे कारण ये है कि दिल्ली-एनसीआर (Delhi - NCR) में पिछले एक महीने से लगातार छोटे-छोटे भूकंप के कई झटके आ चुके हैं। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटकों की शुरुआत 12 अप्रैल से हुई। तब से अब तक देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग दिन 12 बार झटके लग चुके हैं। ऐसे में एक्‍सपर्ट्स चिंतित हैं। उनका कहना है कि भूकंप के इन झटकों को हल्‍के में नहीं लिया जाना चाहिए। ये किसी बड़े भूकंप का संकेत हो सकते हैं।

सवाल ये है कि क्या यह किसी बड़ी अनहोनी का संकेत है या फिर सामान्य बात ही है? जवाहरलाल नेहरू सेंटर ऑफ एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च में प्रोफेसर सीपी राजेंद्रन ने आशंका जताई है कि दिल्ली-एनसीआर में कभी भी बड़ा भूकंप आ सकता है। लेकिन ये कब आएगा और कितना ताकतवर होगा, ये कह पाना मुश्किल है। राजेंद्रन ने ये बातें एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में कहीं हैं।

भारत सरकार के रिकॉर्ड बताते हैं कि राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली और एनसीआर (Delhi-NCR) भूकंप को लेकर अधिक तीव्रता वाले जोन 4 में आते हैं। जहां रिक्‍टर पैमाने पर 8 तीव्रता वाले भूकंप की भी आशंका होती है। लगभग 60% अनियोजित तरीके से बसी दिल्ली में 80 फीसद इमारतें असुरक्षित हैं। ऐसे में ज्यादा भूकंप आने पर जानमाल का नुकसान होने का डर बना रहता है।

earthquake,delhi ncr,coronavirus,news,delhi news

दो महीने में आए भूकंप:-

- 12 अप्रैल 2020: रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5, केंद्र दिल्ली

- 13 अप्रैल 2020: रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.7, केंद्र दिल्ली

- 16 अप्रैल 2020: रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2, केंद्र दिल्ली

- 3 मई 2020: रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3, केंद्र दिल्‍ली

- 6 मई 2020: रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.3, केंद्र फरीदाबाद

- 10 मई 2020: रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.4, केंद्र दिल्ली

- 15 मई 2020: रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.2, केंद्र दिल्ली

- 28 मई 2020: रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.5, केंद्र फरीदाबाद

- 29 मई 2020: रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9 और 4.5, केंद्र रोहतक

- 1 जून 2020: रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.0 और 1.8 , केंद्र रोहतक

- 3 जून 2020: रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.2, केंद्र फरीदाबाद

- 5 जून 2020: रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1, केंद्र जमशेदपुर

- 8 जून 2020: रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.1, केंद्र दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर

earthquake,delhi ncr,coronavirus,news,delhi news

सिस्मिक जोन 4 में आती है दिल्ली

सिस्मिक जोन चार में शामिल दिल्ली भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील है। पूर्वी और पुरानी दिल्ली को संकरा और दलदली जमीन पर बसा होने के कारण कहीं अधिक संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में यहां खतरा हमेशा से ज्यादा रहा है।

क्यों आता है दिल्ली में भूकंप

दिल्ली-एनसीआर के नीचे 100 से ज्यादा लंबी और गहरी फॉल्ट्स हैं। इसमें से कुछ दिल्ली-हरिद्वार रिज, दिल्ली-सरगोधा रिज और ग्रेट बाउंड्री फॉल्ट पर हैं। इनके साथ ही कई सक्रिय फॉल्ट्स भी इनसे जुड़ी हैं। ये सारे फॉल्टस हिमालय के टेक्टोनिक प्लेट से सटे हुए हैं, ऐसे में हिमालय के टेक्टोनिक प्लेट में होने वाले बदलावों की वजह से दिल्ली के आसपास के फॉल्टस हिलते हैं या कांपते हैं जिनकी वजह से दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस होते हैं। हिमालयन टेक्टोनिक प्लेट के नीचे हो रही गतिविधियों से धरती के अंदर दबाव बनता है। ये दबाव जब रिलीज होता है तब भूकंप आता है। ये हल्के भी हो सकते हैं या फिर खतरनाक। ऐसे ही दबाव के रिलीज होने का नतीजा था 29 मई को रोहतक में आया 4.6 तीव्रता का भूकंप।

बड़े भूकंप की आशंका

दिल्ली के आसपास मौजूद फॉल्टस की वजह से 6.5 तीव्रता तक का भूंकप आ सकता है। सीपी राजेंद्रन ने बताया कि सेंट्रल हिमालयन फुटहिल्स में बड़े भूकंप की आशंका है। क्योंकि इस इलाके में सैकड़ों सालों से कोई बड़ा भूकंप नहीं आया है। ये बेहद शांत है। यही बात खतरनाक है। राजेंद्रन ने बताया कि इंडियन प्लेट लगातार उत्तर की ओर खिसक रही है। इसकी वजह से हिमालय में दबाव बन रहा है। जिस दिन ये दबाव रिलीज होगा, एक भयानक भूकंप या भूकंपों की श्रृंखला आ सकती है। लेकिन ये कब होगा ये बता पाना बेहद मुश्किल है। हिमालय की तरफ से भूकंप आएगा तो दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र पर ज्यादा असर पड़ेगा। दिल्ली सीसमिक जोन 4 में हैं। यानी ज्यादा खतरनाक और संवेदनशील इलाके में है। भूकंप आएगा तो दिल्ली एनसीआर में भयावह तबाही का मंजर देखने को मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ