न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव 2019 : एक बार फिर राहुल गांधी को टक्‍कर देंगी स्‍मृति ईरानी, कहा - अब अमेठी में कमल का फूल खिलाना है

ईरानी (Smriti Irani) 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से हार गई थीं लेकिन इनके बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 Mar 2019 9:12:24

लोकसभा चुनाव 2019 : एक बार फिर राहुल गांधी को टक्‍कर देंगी स्‍मृति ईरानी, कहा - अब अमेठी में कमल का फूल खिलाना है

लंबे इंतजार के बाद भाजपा (BJP) ने गुरुवार शाम लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के लिए अपने 184 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। अपनी पहली लिस्‍ट में मौजूदा कई सांसदों के पत्‍ते कट गए हैं तो कुछ ऐसे नाम भी हैं, जो 2014 की तरह ही एक बार फिर मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। गांधीनगर से इस बार (BJP) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (LK Advani) की जगह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) को टिकट दिया गया है। वही एक बार फिर बीजेपी ने अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) को चुनाव मैदान में उतारा है जिससे इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। ईरानी (Smriti Irani) 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से हार गई थीं लेकिन इनके बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला था।

लोकसभा चुानव 2014 में राहुल गांधी को 4,08,651 वोट मिले थे और ईरानी को 3,00,748 मत हासिल हुए थे। इस तरह ईरानी को 1,07,903 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। इसी तरह का दिलचस्प मुकाबला उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर भी देखने को मिल सकता है जहां बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवार अजित सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है। अजित सिंह रालोद के प्रमुख हैं।

फिर से राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी लोकसभा सीट से टिकट दिए जाने पर स्मृति ईरानी ने ट्वीट करके लिखा, 'अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने की ज़िम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, अध्यक्ष अमित शाह जी एवं संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद करती हूँ। अमेठी से कमल खिलाकर संसद में भाजपा को मज़बूत करना मेरे लिए गर्व की बात होगी।'

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा है कि अमेठी का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान मिला, अमेठी के कार्यकर्ताओं का प्यार मिला। अब कमल का फूल खिलाना है, नया इतिहास बनाना है। उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली सूची में शामिल प्रत्याशियों को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि सभी लोकसभा सीटों पर कमल खिलाना सुनिश्चित करना है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत