न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी की 'चौकीदार' मुहिम पर हार्दिक पटेल का पलटवार, ट्विटर पर अपने नाम के आगे लिखा 'बेरोजगार'

पाटीदार आंदोलन से कांग्रेस के नेता बने हार्दिक पटेल ने पीएम मोदी के 'चौकीदार' के जवाब में उन्‍होंने ट्विटर पर अपने नाम के आगे 'बेराजगार' लिख लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Mar 2019 1:23:39

पीएम मोदी की 'चौकीदार' मुहिम पर हार्दिक पटेल का पलटवार, ट्विटर पर अपने नाम के आगे लिखा 'बेरोजगार'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर 'मैं भी चौकीदार' अभियान चलाया है। लाखों-करोड़ों लोग उनका समर्थन कर रहे हैं। वही पाटीदार आंदोलन से कांग्रेस के नेता बने हार्दिक पटेल ने पीएम मोदी के 'चौकीदार' के जवाब में उन्‍होंने ट्विटर पर अपने नाम के आगे 'बेराजगार' लिख लिया है। अब उनका नाम 'बेरोजगार हार्दिक पटेल' हो गया है। ट्विटर यूजर्स के बीच हार्दिक पटेल की इस मुहिम की काफी चर्चा हो रही है। हार्दिक पटेल के इस कदम के बाद उन्हें काफी संख्या में ट्विटर पर समर्थन मिल रहा है और लोग अपने नाम के आगे 'बेरोजगार' शब्द जोड़ रहे हैं।

गौरतलब है कि गत शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर 'मैं भी चौकीदार' अभियान की शुरुआत की थी। देखते ही देखते सभी सोशल प्लैटफॉर्म पर इस मुहिम की चर्चा होने लगी। बीजेपी समर्थकों ने भी 'मैं भी चौकीदार' लिखना शुरू कर दिया। पीएम मोदी के अलावा बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्रियों ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे 'चौकीदार' लिख लिया है। पीएम मोदी ने राहुल गांधी के बयान 'चौकीदार चोर है' नारे को पॉजिटिव इस्तेमाल करते हुए 'मैं भी चौकीदार' नाम का कैंपेन शुरू कर दिया था। चौकीदार चोर है नारा को लेकर फ्रंट फुट पर खेल रही कांग्रेस मैं भी चौकीदार कैंपेने शुरू होते ही सोशल मीडिया पर बैकफुट पर दिखाई देने लगी थी। जिसके जवाब में एक बार फिर राहुल गांधी ने मोर्चा संभाला और कहा कि जब चौकीदार चोरी करते पकड़ा गया तो सभी को चौकीदार बताने लगा। राहुल के पलटवार के बाद एक बार फिर ट्विटर पर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच बयानवाजी शुरू हो गई।

patidar leader,hardik patel,patidar leader hardik patel,twitter,berojgar hardik patel,chokidar narendra modi

मायावती-अखिलेश ने कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘चौकीदार मुहिम’ पर बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने तंज कसा है। मायावती ने कहा कि वोट के खातिर 'चायवाले' ने देश को 'चौकीदार' बना दिया। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी चौकीदार हैं और कोई 'चायवाला' नहीं हैं। वही मायावती के साथ अखिलेश ने भी तंज कसते हुए पूछा कि जनता के बैंक खाते से चोरी-छिपे जो पैसे काटे जा रहे हैं, उससे बचाने के लिए कोई चौकीदार है क्या?’’

patidar leader,hardik patel,patidar leader hardik patel,twitter,berojgar hardik patel,chokidar narendra modi

हमने अपने नाम के आगे 'चौकीदार' लिखा, जिन्हें तकलीफ हो रही वो 'पप्पू' लिख लो

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने चौकीदार के नाम पर भाजपा को घेरने वालों पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। अनिल विज ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हमने अपने नाम के आगे ‘चौकीदार’ लिखा है, तुम्हे तकलीफ हो रही है तो तुम भी अपने नाम के आगे ‘पप्पू’ लिख लो। हम बिल्कुल भी ऐतराज नहीं करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत