न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी से लड़ रहे है गांधी परिवार के चार सदस्य, जाने कौन आगे और कौन पीछे

10 में से 9 एग्जिट पोल्स में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने के अनुमान जाहिर किए गए थे। वही उत्तर प्रदेश से गांधी परिवार के चार सदस्य चुनावी मैदान में हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 May 2019 12:31:01

यूपी से लड़ रहे है गांधी परिवार के चार सदस्य, जाने कौन आगे और कौन पीछे

17वीं लोकसभा के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। रुझान बता रहे हैं कि देश में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार कोई पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में आ गई है। भाजपा को पिछली बार 282 सीटें मिली थीं। इस बार भी वह 280 से आगे दिख रही है। इस बार एग्जिट पोल्स के अनुमान सही रहे। 10 में से 9 एग्जिट पोल्स में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने के अनुमान जाहिर किए गए थे। वही उत्तर प्रदेश से गांधी परिवार के चार सदस्य चुनावी मैदान में हैं।

रायबरेली सीट से सोनिया गांधी और अमेठी सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं। वहीं सुल्तानपुर से बीजेपी से मेनका गांधी और उनके बेटे वरुण गांधी पीलीभीत से चुनाव लड़ रहे हैं।

अभी तक आए रुझान में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली से पांचवी बार चुनावी मैदान में हैं। सोनिया गांधी के खिलाफ बीजेपी से दिनेश प्रताप सिंह चुनाव लड़ रहे हैं और कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। सोनिया गांधी रायबरेली सीट से पहली बार 2004 में चुनी गई थी।

वही मेनका गांधी ने अपने बेटे वरुण के राजनीतिक भविष्य को बनाने के लिए सुल्तानपुर सीट से उतरना महंगा पड़ता नजर आ रहा है। मेनका गांधी सुल्तानपुर सीट पर बसपा के चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह से पीछे चल रही हैं। हालांकि शुरूआती रुझान में वो आगे चल रही थी, लेकिन धीरे-धीरे पीछे होती चली जा रही हैं।

वही दूसरी तरफ राहुल गांधी और वरुण गांधी की बात करे तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से चुनावी मैदान में हैं। राहुल गांधी और बीजेपी की स्मृति ईरानी के बीच कड़ी टक्कर है। शुरूआती रुझान में राहुल गांधी पीछे चल रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने बढ़त बना ली है। इस तरह से दोनों प्रत्याशी आगे पीछे चल रहे हैं। वही उत्तर प्रदेश की पीलीभीत संसदीय सीट से बीजेपी से वरुण गांधी चुनावी मैदान में हैं, यहां उनका मुकाबला सपा के हेमराज वर्मा से हैं। वरुण गांधी लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि पहले माना जा रहा था कि सपा-बसपा गठबंधन के चलते उनके लिए मुश्किलें हो सकती हैं। हालांकि वरुण गांधी इस बार सुल्तानपुर की सीट के बजाय पीलीभीत से चुनावी मैदान में है।

मोदी ने इंदिरा की बराबरी की

जवाहरलाल नेहरू ने लगातार तीन बार और इंदिरा गांधी ने लगातार दो बार कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दिलाकर सरकार बनाई थी। नेहरू ने 1952, 1957 और 1962 का चुनाव जीत था। वहीं, इंदिरा गांधी ने 1967 और 1971 का चुनाव पूर्ण बहुमत के साथ जीता था। मोदी ने अब इंदिरा की बराबरी कर ली है। 2014 में उनके नेतृत्व में भाजपा ने 282 सीटें जीती थीं। इस बार भी वह 280 से ज्यादा सीटें जीत रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत