न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चुनाव के बाद 'चोरी' की जांच होगी और 'चौकीदार' जेल में होगा : राहुल गांधी

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे-वैसे 'चौकीदार' पर चर्चा भी जोर पकड़ रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Apr 2019 8:56:51

चुनाव के बाद 'चोरी' की जांच होगी और 'चौकीदार' जेल में होगा : राहुल गांधी

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे-वैसे 'चौकीदार' पर चर्चा भी जोर पकड़ रही है। सरकार और विपक्ष अपने तरीके से इसका भरपूर इस्तेमाल कर रहे है। गुरुवार को नागपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर ताजा हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव के बाद 'चोरी' की जांच होगी और 'चौकीदार' जेल में होगा। उन्होंने अपनी बात 'चौकीदार चोर है' के नारे साथ शुरू की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'किसी मजदूर के घर के बाहर चौकीदार नहीं होता, लेकिन अनिल अंबानी के घर के बाहर हजारों चौकीदार हैं। चोरी के पैसे की चौकीदारी करने के लिए।' उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि कोई छोटी-मोटी चोरी नहीं हुई है। मैं आपको बता रहा हूं कि चुनाव के बाद जांच होगी और जेल में दूसरा चौकीदार होगा। जेल के बाहर दूसरे चौकीदार होते हैं। उन्होंने कहा राफेल सौदे में हुए भ्रष्टाचार की जानकारी पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को थी। रक्षा मंत्रालय का दस्तावेज बताता है कि नरेंद्र मोदी ने मूल सौदे में बदलाव किया और एक विमान 1600 करोड़ रुपये में खरीदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लड़ाकू विमान खरीद सौदे में बदलाव किया, जिसकी वजह से इसके दाम बढ़ गए। अनिल अंबानी को निशाना बनाते हुए राहुल गांधी ने कहा रक्षा निर्माण में उद्योगपति की विशेषज्ञता नहीं है, उनका व्यवसाय विफल हो गया और उनके पास पैसे नहीं है, फिर भी उन्हें 'सबसे बड़ा' रक्षा ठेका मिला।

नरेंद्र मोदी को 'उम्रदराज' बताते हुए राहुल ने कहा पीएम बड़ी जल्दी में रहते है। मोदी की उम्र हो गई है और वह जल्दबाजी में हैं। इसीलिए वह झूठ बोल रहे हैं। 'मैं आपके साथ मजबूत रिश्ता कायम करना चाहता हूं, जो लंबे समय तक चले। मैं झूठ नहीं बोलूंगा। उन्होंने कहा कांग्रेस काम करती है जबकि बीजेपी 'केवल खोखले वादे करती है। राहुल ने कहा इस बार के लोकसभा चुनाव में करप्शन, बेरोजगारी और किसानों की समस्या अहम मुद्दे हैं और मोदी को बताना चाहिए कि इनसे निपटने के लिए पिछले पांच वर्षों में उन्होंने क्या किया। राहुल ने यह चुनौती दोहराई कि करप्शन, इकॉनमी और नैशनल सिक्यॉरिटी पर मोदी उनसे 15 मिनट की खुली बहस करें। केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश में बेरोजगारी 45 सालों में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल