न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी बोले- बुआ और बबुआ से ज्यादा मुख्यमंत्री रहा हूं, पर चुनाव में जाति का सहारा नहीं लिया

उत्तरप्रदेश के बलिया और बक्सर में मंगलवार को जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैंने कभी चुनाव में जाति का सहारा नहीं लिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 May 2019 09:16:54

पीएम मोदी बोले- बुआ और बबुआ से ज्यादा मुख्यमंत्री रहा हूं, पर चुनाव में जाति का सहारा नहीं लिया

उत्तरप्रदेश के बलिया और बक्सर में मंगलवार को जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैंने कभी चुनाव में जाति का सहारा नहीं लिया। मोदी ने कहा, ''मैं समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सशक्त करने में जुटा हूं। महामिलावट वाले मोदी की जाति पूछ रहे हैं। मैंने अनेक चुनाव लड़े और लड़ाए हैं, लेकिन कभी अपनी जाति का सहारा नहीं लिया। मेरे दिमाग में जाति नहीं है। घर, गैस का चूल्हा और शौचालय भी जाति पूछकर नहीं दिया। इसलिए वोट भी जाति के नाम पर नहीं, देश के लिए मांगता हूं।'' पीएम मोदी ने कहा जितने साल बुआ और बबुआ मुख्यमंत्री रहे उतने साल अकेला गुजरात का सीएम रहा हूं। पैदा भले ही अति पिछड़ी जाति में हुआ, लेकिन लक्ष्य हिन्दुस्तान को दुनिया में अगड़ा बनाने का है।

गरीबी से लड़ते-लड़ते इसके खिलाफ बागी हो गया हूं : पीएम मोदी

मोदी ने कहा, ''मैं नहीं चाहता हूं कि आपकी संतानों को पिछड़ापन और गरीबी विरासत में मिले। मैंने बहुत पहले गरीब का दर्द सहा है। गरीबी से लड़ते-लड़ते इसके खिलाफ बागी हो गया हूं। मैंने मां को बचपन में रसोई में धुएं से जूझते देखा। गरीब की छतों को टपकते देखा। महामिलावटियों ने आपको लूटकर रिश्तेदारों के लिए बंगले और महल बनाए। बेनामी संपत्ति का अंबार लगाया। आज इसका पूरा हिसाब एजेंसियां ले रही हैं।

सासाराम में रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बिहार ने देश को हमेशा दिशा दी है। दल अलग रहे, लेकिन लोकतंत्र की आत्मा को बचाने के लिए सभी एकजुट रहे। दुर्भाग्य देखिए इसी बिहार का कुछ लोगों ने अपने भ्रष्टाचार के लिए अपने स्वार्थ के लिए जमकर फायदा उठाया। आज वे लोग सुबह-शाम मुझे गालियां दे रहे हैं। ये गालियां इसलिए निकल रही हैं, क्योंकि बिहार में लोगों ने इनका सफाया कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर