न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनावों से ठीक पहले मोदी सरकार ने लगाई फैसलों की झड़ी, अंतिम कैबिनेट बैठक में लिए 30 बड़े फैसले

लोकसभा चुनाव के ऐलान से ठीक पहले गुरुवार को मोदी सरकार ने अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक में लोकलुभावन फैसलों की झड़ी लगा दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Mar 2019 9:36:37

लोकसभा चुनावों से ठीक पहले मोदी सरकार ने लगाई फैसलों की झड़ी, अंतिम कैबिनेट बैठक में लिए 30 बड़े फैसले

लोकसभा चुनाव के ऐलान से ठीक पहले गुरुवार को मोदी सरकार ने अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक में लोकलुभावन फैसलों की झड़ी लगा दी। इस दौरान 30 बड़े फैसले लिए गए। पिछले हफ्ते कैबिनेट ने 39 फैसले किए थे यानी आठ दिनों में दो कैबिनेट की बैठकों में 69 फैसले लिए गए। इनमें देशभर में 50 केंद्रीय विद्यालयों की स्‍थापना, इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने वाले निर्णय, पॉवर प्रॉजेक्ट्स और पूर्व सैनिकों को भी स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना के दायरे में जाने संबंधी फैसले शामिल हैं।

- देश भर में चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले हुई इस बैठक में कैबिनेट और आर्थिक मामलों की कमिटी ने मिलकर दिल्‍ली मेट्रो के लिए तीन नई लाइनों एरो सिटी से तुगलकाबाद, आरके आश्रम से जनकपुरी वेस्ट और मौजपुर से मुकुंदपुर को मंजूरी प्रदान की। इन पर 24,948 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

- इसके अलावा, दिल्‍ली की 1639 से ज्‍यादा अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित किए जाने के लिए एक कमिटी बनाने का ऐलान किया गया।

- कैबिनेट फैसलों में मुंबई को भी फायदा हुआ है। मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (Mumbai Urban Transport Project) के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए 54,777 करोड़ रुपये की मंजूरी जबकि अलग-अलग राज्यों में चार पॉवर प्रोजेक्टों के लिए 39,000 करोड़ के व्यय को मंजूरी दी गई।

- यूपी के खुर्जा और बिहार के बक्‍सर में एक-एक सुपर थर्मल पॉवर प्रॉजेक्‍ट्स को मंजूरी दी गई है। इनकी क्षमता 1320 मेगावॉट है।

- जम्‍मू-कश्‍मीर में किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रॉजेक्‍ट (624 मेगावॉट) के निर्माण को भी हरी झंडी दिखाई गई है। यह प्रॉजेक्‍ट चिनाब वैली पॉवर प्रॉजेक्‍ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पूरा किया जाएगा। यह प्रॉजेक्‍ट किश्‍तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर स्थित है।

- क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बेहतर बनाने के लिए कैबिनेट ने काम न आ रहे और अपर्याप्‍त सेवा वाले हवाई अड्डों के विकास की योजना को मंजूरी दे दी है। इस पर 4500 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

- केंद्र सरकार ने चीनी मिलों को बैंक कर्ज पर 2,790 करोड़ रुपये की ब्याज सहायता देने को मंजूरी दे दी है। इस कदम से नकदी के संकट से जूझ रही चीनी मिलों को राहत मिलेगी और वे गन्‍ना किसानों का बकाया चुका सकेंगी।

- एचआईवी मरीजों की संख्‍या में और कमी लाने के लिए कैबिनेट ने नैशनल एड्स कंट्रोल प्रोग्राम के चौथे चरण को मंजूरी प्रदान कर दी है। चौथा चरण तीन सालों तक चलेगा। इस दौरान 6534 76 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

- 50 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी दिए जाने से देश में इनकी संख्‍या बढ़कर 1252 हो जाएगी। इस शैक्षणिक सत्र से इन विद्यालयों की शुरुआत हो जाएगी, जिससे एक लाख बच्‍चों को फायदा पहुंचेगा। सरकार पांच सालों के दौरान इन केंद्रीय विद्यालयों के विकास के लिए 1,579 करोड़ रुपये खर्च करेगी। अभी देश में करीब 12.5 लाख बच्‍चे केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे हैं।

- कैबिनेट ने देश भर के 40 हजार से ज्‍यादा पूर्व सैनिकों को भी स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना के दायरे में लाए जाने का फैसला लिया है। द्वितीय विश्वयुद्ध में भाग ले चुके सैनिकों, इमरजेंसी कमिशंड ऑफिसर्स, शार्ट सर्विस कमिशन ऑफिसर्स और समयपूर्व रिटायर हुए फौजियों को इस सुविधा का लाभ दिया जाएगा।

- इनके अलावा कैबिनेट ने 2019-20 के दौरान पूरे देश में बाढ़ प्रबंधन कार्यों के लिए 3342 करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी दी है। यह देश में बाढ़ और भू-क्षरण से शहरों, गांव, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, कृषि क्षेत्रों, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि को बचाने में मदद करेगा। सरकार का फोकस सिर्फ विकास के नए प्रोजेक्टों पर ही नहीं रहा बल्कि चुनावों से पहले चुनावी समीकरण साधने की भी कोशिश की गई है। इसमें प्रमुख है 200 प्वाइंट रोस्टर सिस्टम की फिर से बहाली के लिए अध्यादेश लाने का फैसला, जिसे गुरुवार को मंजूरी दे दी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत