न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की 15 उम्‍मीदवारों की पहली लिस्ट, प्रियंका का नाम नहीं, सोनिया रायबरेली और राहुल अमेठी से ही लड़ेंगे चुनाव

आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के लिए के लिए कांग्रेस (Congress) ने अपने 15 उम्‍मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Mar 2019 6:55:33

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की 15 उम्‍मीदवारों की पहली लिस्ट, प्रियंका का नाम नहीं, सोनिया रायबरेली और राहुल अमेठी से ही लड़ेंगे चुनाव

आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के लिए के लिए कांग्रेस (Congress) ने अपने 15 उम्‍मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पहली लिस्ट में कांग्रेस ने चार उम्‍मीदवार गुजरात से, जबकि उत्तर प्रदेश के 11 उम्‍मीदवारों की सूची जारी की है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अमेठी (Amethi) से तो सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) रायबरेली (Raebareli) से चुनाव लड़ेंगी। इस तरह उन तमाम अटकलों पर विराम लग गया है कि सोनिया गांधी अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सकती हैं। सबसे बड़ी बात है कि इसी साल जनवरी में पार्टी की महासचिव बनाई गईं प्रियंका गांधी का नाम इस लिस्ट में नहीं है। बता दें कि इसी साल जनवरी में कांग्रेस ने बड़ा दांव चलते हुए प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया था और उन्हें महासचिव बनाया था। महासचिव बनने से पहले प्रियंका गांधी रायबरेली और अमेठी में अपने मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के लिए प्रचार करती थीं। गौर करने वाली बात यह है कि कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में पार्टी के वफादार नेताओं को जगह दी है।

loksabhapolls2019,congress first list,lok sabha polls 2019,rahul gandhi,sonia gandhi,amethi,raebareily

गुजरात के अहमदाबाद - पश्चिम से राजू परमार को टिकट दिया गया है। यह आरक्षित सीट है। आनंद से भरतसिंह एम सोलंकी, वड़ोदरा से प्रशांत पटेल और छोटा उदयपुर से रंजीत मोहनसिंह राठवा को पार्टी ने उम्‍मीदवार बनाया है। छोटा उदयपुर भी आरक्षित सीट है। गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो राहुल और सोनिया गांधी के अलावा पार्टी ने सहारनपुर से इमरान मसूद और बदायूं से सलीम इकबाल शेरवानी को पार्टी ने टिकट दिया है। धौरहरा लोकसभा सीट से जितिन प्रसाद जबकि उन्‍नाव से श्रीमति अन्‍नू टंडन को उम्‍मीदवार बनाया गया है। वहीं पूर्व विदेश मंत्री और वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद अपनी परंपरागत सीट फर्रुखाबाद से ही चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने अकबरपुर से राजाराम पाल, जालौन से बृजलाल खबरी, फैलाबाद से निर्मल खत्री जबकि कुशीनगर से आरपीएन सिंह को उम्‍मीदवार बनाया है। जालौन भी आरक्षित सीट है।

यूपी में कांग्रेस के महागठबंधन में शामिल होने पर लगा विराम

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट से ये भी साफ हो गया है कि कांग्रेस अब यूपी में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के महागठबंधन में शामिल नहीं होगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि महागठबंधन ने अमेठी और रायबरेली दोनों ही सीटों पर अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। महागठबंधन में 38 सीटों पर मायावती की बसपा, 37 सीटों पर अखिलेश यादव की सपा और 3 सीटों पर अजीत सिंह की आरएलडी चुनाव लड़ेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत