न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोडसे विवाद: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने खुद को दी सज़ा, कहा - देशभक्तों को यदि ठेस पहुंची तो मैं इसके लिए माफी मांगती हूं

भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने चुनाव के दौरान राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की गोली मार कर हत्‍या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 May 2019 3:45:37

गोडसे विवाद: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने खुद को दी सज़ा, कहा - देशभक्तों को यदि ठेस पहुंची तो मैं इसके लिए माफी मांगती हूं

भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने चुनाव के दौरान राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की गोली मार कर हत्‍या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया था। साध्वी प्रज्ञा ने गोडसे को आतंकी बताने वाले कमल हासन के बयान पर पलटवार करते हुए कहा था, ''नाथूराम गोडसे देशभक्‍त थे, देशभक्‍त हैं और देशभक्‍त रहेंगे।'' उनके इस बयान के बाद पार्टी मुश्किल में घिर गई थी। दबाव बढ़ने पर साध्वी को माफी मांगनी भी पड़ी थी। इसके बाद प्रज्ञा ठाकुर ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि मेरे शब्दों से समस्त देशभक्तों को यदि ठेस पहुंची है तो मैं इसके लिए माफी मांगती हूं और अब वह 21 प्रहर का मौन रखेंगी।

मोदी ने कहा था- कभी मन से माफ नहीं कर पाऊंगा

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसकी आलोचना करते हुए कहा था, ''गांधीजी और गोडसे के संबंध में जो भी बयान दिए गए, ये भयंकर खराब हैं, घृणा और आलोचना के लायक हैं, सभ्य समाज में ये सोच नहीं चल सकती। ऐसी बातें करने वालों को आगे सौ बार सोचना चाहिए। उन्होंने माफी मांग ली है, ये अलग बात है। लेकिन मैं मन से माफ नहीं कर पाऊंगा।'' भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रज्ञा के बयान को लेकर कहा था कि पार्टी का इन बयानों से कोई लेना देना नहीं है।

साध्वी ने बताया था गोडसे को 'देशभक्त'

बता दें भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ने पहले राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताया और विवाद के बाद माफी भी मांग ली। गुरुवार को प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देशभक्‍त बताया था। प्रज्ञा ने कहा था कि 'नाथूराम गोडसे देशभक्‍त थे, देशभक्‍त हैं और देशभक्‍त रहेंगे।' प्रज्ञा ने कहा था कि' नाथूराम गोडसे को आतंकवादी कहने वाले लोग अपने गिरेबां में झांक कर देखें। ऐसे लोगों को इस चुनाव में जवाब दे दिया जाएगा।'

हालांकि देर रात उन्होंने अपने इस बयान पर माफी मांग ली। प्रज्ञा ने ट्वीट किया- 'मैं नाथूराम गोडसे के बारे में दिये गए मेरे बयान के लिये देश की जनता से माफ़ी माँगती हूँ । मेरा बयान बिलकुल ग़लत था। मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का बहुत सम्मान करती हूं।'

कौन हैं साध्वी प्रज्ञा?

साध्वी प्रज्ञा का जन्म मध्य प्रदेश के भिंड में हुआ था। उनके पिता डॉ। चंद्रपाल सिंह आयुर्वेदिक डॉक्टर थे और प्राकृतिक जड़ी बूटियों से मरीजों का इलाज करते थे। पिता के संघ से जुड़े होने के कारण उनका भी झुकाव संघ और विहिप की ओर हो गया। संघ से जुड़ने के बाद उन्होंने संन्यास ले लिया। इसके अलावा वह भोपाल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रहीं। प्रज्ञा ठाकुर ने इतिहास में एमए किया है। वह विश्व हिन्दू परिषद की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी से भी जुड़ी थीं।

गौरतलब है कि 2002 में उन्होंने 'जय वंदे मातरम जन कल्याण समिति' बनाई। बाद में वह स्वामी अवधेशानंद गिरि के संपर्क में आईं। इसके बाद उन्होंने एक 'राष्ट्रीय जागरण मंच' बनाया। साल 2019 में प्रयागराज कुंभ के अवसर पर उन्हें 'भारत भक्ति अखाड़े' का आचार्य महामंडलेश्वर घोषित किया गया था। अब वह 'महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णचेतनानन्द गिरि' के नाम से जानी जाती हैं। राजनीतिक बयानों के अलावा गोमूत्र के सेवन से कैंसर ठीक करने वाले बयान को लेकर भी उनकी काफी आलोचना की गई थी। 17 अप्रैल 2019 को उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली। पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव 2019 में भोपाल से टिकट दिया।

इसके पहले प्रज्ञा ने मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे पर भी विवादित बयान दिया था। उनके इस बयान के बाद निर्वाचन आयोग ने उनके चुनाव प्रचार अभियान पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत