न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यदि एग्जिट पोल सटीक रहता है तो तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत बड़ी साजिश थी : कांग्रेस नेता

एनडीए को मिल रही बढ़त को देखते हुए अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने सोमवार को कहा कि अगर एग्जिट पोल के नतीजे यदि सही रहते हैं तो इसका सीधा अर्थ है कि ईवीएम में धांधली की गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 May 2019 6:55:11

यदि एग्जिट पोल सटीक रहता है तो तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत बड़ी साजिश थी : कांग्रेस नेता

लोकसभा चुनाव के परिणामों से पहले आए एग्जिट पोल के नतीजों के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। तमाम एग्जिट पोल्स के आंकड़ों का मिलान करने पर एनडीए को 280 से ज्यादा सीटें, जबकि यूपीए को 120 के आसपास सीटें मिल सकती हैं। एनडीए को मिल रही बढ़त को देखते हुए अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने सोमवार को कहा कि अगर एग्जिट पोल के नतीजे यदि सही रहते हैं तो इसका सीधा अर्थ है कि ईवीएम में धांधली की गई है। सभी एग्जिट पोल लगभग एक ही नतीजे दे रहे हैं ऐसे में उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।

आजतक की एक रिपोर्ट के अनुसार राशिद अल्वी ने कहा कि यदि एग्जिट पोल सटीक रहता है तो तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में जहां कांग्रेस ने जीत दर्ज की वह एक साजिश थी। इन राज्यों में हमारी जीत के साथ ही यह भरोसा कायम करवाया गया कि ईवीएम सही है और चुनाव आयोग में सरकार का कोई दखल नहीं है।

राशिद ने एग्जिट पोल करने वाली कंपनियों पर भी हमला बोलते हुए कहा कि कुछ समय से इन कंपनियों पर कई स्टिंग ऑपरेशन किए गए। इस दौरान यह पता चला कि यह कंपनियां एकतरफा काम कर रही हैं और यह निष्पक्ष नहीं हैं। गौरतलब है कि एग्जिट पोल आने के बाद बीजेपी ने दावा किया है कि अकेले पार्टी ही 300 का आंकड़ा पार करेगी। हालाकि कांग्रेस को 2014 से ज्यादा सीटें मिल रही है लेकिन फिर भी एग्जिट पोल के नतीजे निराश करने वाले हैं। क्योंकि एक भी एग्जिट पोल में कांग्रेस को इतनी सीटें नहीं मिल रही हैं कि वह अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर सरकार बना सके। लगभग सभी एग्जिट पोल में एनडीए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाती दिख रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत