न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं प्रवीण तोगड़िया, जारी की 41 उम्मीदवारों की सूची

वाराणसी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) करते हैं और इस प्रवीण तोगड़िया इसी सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Mar 2019 8:21:42

PM मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं प्रवीण तोगड़िया, जारी की 41 उम्मीदवारों की सूची

शुक्रवार को जयपुर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया (Pravin Togadia) ने कहा कि उनकी नवगठित पार्टी हिंदुस्तान निर्माण दल (एचएनडी) देश भर में करीब 100 लोकसभा सीटों पर चुना लड़ेगी, जिनमें गुजरात की 15 सीटें भी शामिल हैं। पार्टी ने अपने 41 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। उन्होंने यह भी कहा कि वह उत्तर प्रदेश में वाराणसी, अयोध्या या फिर मथुरा से आगामी चुनाव लड़ सकते हैं। वाराणसी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) करते हैं और इस बार भी वह इसी सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं। तोगड़िया (Pravin Togadia) ने कहा कि हमारी पार्टी एचएनडी का मुख्य मुद्दा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कराना, कृषि उत्पाद के लिये बेहतर मूल्य और कृषि पर केंद्रित रोजगार पैदा करना है।

नरेन्द्र मोदी शासन में 52 हजार किसानों ने आत्महत्याएं की

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आज कहा कि देश में नई शिक्षा नीति तैयार है। आरएसएस सरकार से शिक्षा नीति तैयार करवा सकती है तो साढ़े चार वर्षों में आरएसएस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से राम मंदिर कानून क्यों नहीं बनवाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साढ़े चार वर्षो के शासन में 52 हजार किसानों ने आत्महत्याएं की और किसानों पर 12 लाख करोड़ का कर्ज है। इसे दूर क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा केन्द्र में बहुमत की सरकार होने बावजूद किये गये वादों को पूरा नहीं करने के लिए भाजपा को देश से माफी मांगनी चाहिए।

नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश के हिन्दुओं का विश्वास तोड़ा

प्रवीण तोगडिया (Pravin Togadia) ने इससे पूर्व अपने बयान में कहा था कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने राम मंदिर मामले में देश के हिन्दुओं का विश्वास तोड़ा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही केंद्र सरकार ने किसानों और युवाओं के साथ भी छलावा किया है। में तोगडिया ने कहा, ''मोदी जी मंदिर नहीं बना सकते हैं तो इस्तीफा दे दें। हमें तो देश में राम, किसानों को फसलों का दाम और युवाओं को काम देने वाली सरकार चाहिए थी इसलिये लोगों ने वोट दिया था। देश को न तो राम मिले, न किसानों को दाम मिला और न ही युवाओं को काम मिला।''

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत