न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान लाशें गिनने में लगा हुआ है, विपक्ष सबूत मांग रहे हैं, फैसला आपका कैसी सरकार चाहिए : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के चलते ओडिशा पहुंचे जहां पर एक रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जब हमारे जवान आतंकियों को घर में घुस कर मारते हैं तो विपक्षी दल सबूत मांगते हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Mar 2019 1:31:48

पाकिस्तान लाशें गिनने में लगा हुआ है, विपक्ष सबूत मांग रहे हैं, फैसला आपका कैसी सरकार चाहिए : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के चलते ओडिशा पहुंचे जहां पर एक रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जब हमारे जवान आतंकियों को घर में घुस कर मारते हैं तो विपक्षी दल सबूत मांगते हैं। वहां मौजूद लोगों से सवाल पूछते हुए पीएम मोदी ने पूछा कि आप सभी लोग बताईए कि आपको सेना पर भरोसा है या नहीं?

पीएम मोदी ने कहा, 'मेरे प्यारे भाईयों बहनों जब भारत आतंकियों पर कार्रवाई करता है, उन्हें घर में घुस कर मारता है तो भी ये लोग सबूत मांगते हैं। आप सभी को सेना पर भरोसा है लेकिन हमारे विरोधियों को भरोसा नहीं है।'

पीएम मोदी ने कहा, 'एक महीना हो गया पाकिस्तान लाशें गिनने में लगा हुआ है और विपक्षी दल सबूत मांग रहे हैं। मतदान के दिन जब आप वोट देनें जाएंगे तो मन बनाकर जाईएगा कि आपको कैसी सरकार चाहिए आतंकवाद के खिलाफ घर में घुस कर मारने वाली सरकार चाहिए या आतंकवाद के खिलाफ सर झुकाकर बैठ जाने वाली।'

मतदान को लेकर नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब आप वोट देने जाएंगे तब तय करके जाईएगा कि आपको कैसी सरकार चाहिए। एक वो जो केवल नारेबाजी करती है या फिर एक वो जो निर्णय करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार ओडिशा को तेजी से विकास के पथ पर आगे ले जाएगी।

पीएम ने कहा कि आपके इस चौकीदार ने आदिवासियों के लिए एक और नई व्यवस्था की शुरुआत की है। यहां से जो खनिज निकलता है उसका एक हिस्सा यहां के विकास में लगाया जएगा।

रैली के मंच से राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देश के जिन 12 करोड़ किसानों को हम सीधी मदद बैंक खाते में दे रहे हैं उनमें से एक भी ओडिशा का किसान नहीं है, क्योंकि यहां की सरकार किसानों के सामने दीवार बनकर खड़ी हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल